रविवार, 20 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

उत्तर कोरिया ने फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, दक्षिण कोरियाई सेना ने की पुष्टि

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने ईस्ट सी (जापान सागर) की ओर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल दागा है। समाचार एजेंसी IANS की…

उत्तर कोरिया ने फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, दक्षिण कोरियाई सेना ने की पुष्टि
(फोटो: IANS)

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने ईस्ट सी (जापान सागर) की ओर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल दागा है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने मीडिया को एक संदेश भेजकर इस लॉन्च की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई और विवरण साझा नहीं किया है।

विज्ञापन

यह घटनाक्रम उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में की गई कई मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला में नवीनतम है। इससे पहले 12 सितंबर को भी प्योंगयांग ने वॉनसन इलाके से ईस्ट सी की तरफ कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इस कार्रवाई को 7 से 12 सितंबर के बीच हुए सियोल, वॉशिंगटन और टोक्यो के त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास के विरोध के रूप में देखा गया था।

परमाणु कार्यक्रम पर अड़ा उत्तर कोरिया

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहा है। हाल ही में, प्योंगयांग ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसमें उसे परमाणु हथियार संपन्न देश का दर्जा न देने की बात कही गई थी। वियना में हुए 70वें महासम्मेलन में यह प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसमें कहा गया कि परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत उत्तर कोरिया को इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।

इस मुद्दे पर उत्तर कोरिया का रुख बेहद सख्त है। शासक किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग ने गुरुवार को स्पष्ट किया था कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार बनाए रखेगा क्योंकि ये देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। उन्होंने परमाणु हथियार छोड़ने के लिए मनाने की कोशिशों को ‘बेवकूफी भरी बात’ करार दिया था।

सैन्य अभ्यासों का लगातार विरोध

उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विरोध करता रहा है और अक्सर इनकी प्रतिक्रिया में मिसाइलें दागता है। 12 अगस्त को भी उसने पूर्व दिशा में एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जिसे संयुक्त 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' सैन्य अभ्यास के विरोध के तौर पर देखा गया। इसी तरह, 20 अगस्त को भी प्योंगयांग ने ईस्ट सी की ओर एक मिसाइल दागी थी, जिसकी रेंज दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार 300 किलोमीटर थी।

योनहाप की एक रिपोर्ट के अनुसार, किम यो जोंग ने सैन्य अभ्यासों की अवधि घटाने को भी महत्वहीन बताते हुए कहा था, "सैन्य अभ्यासों का दायरा या अवधि कम करने से उनके उकसावे वाले और आक्रामक स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आता।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →