शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिहार में हुआ दही-चूड़ा भोज, राबड़ी के घर रहा सन्नाटा

बिहार की राजनीति में मकर संक्राति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसमें आने वाले अतिथियों के चेहरे जरूर बदलते रहे हैं.

बिहार में हुआ दही-चूड़ा भोज, राबड़ी के घर रहा सन्नाटा
बिहार की राजनीति में मकर संक्राति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसमें आने वाले अतिथियों के चेहरे जरूर बदलते रहे हैं. इस वर्ष सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर एनडीए में शमिल जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन तो किया गया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के पटना के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर हर साल की भांति इस बार भी बड़े पैमाने पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए। dahi chuda bhoj organised by nda allies rjd skip 2 उन्होंने बताया कि दिन में दही-चूड़ा भोज के बाद शाम में खिचड़ी-चोखा और पापड़ का इंतजाम किया गया है. मकर संक्रांति के मौके पर लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की ओर से भी सोमवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस भोज में राज्यपाल लालजी टंडन के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग में शामिल सभी घटक दलों के नेताओं ने दही-चूड़े का आनंद लिया. dahi chuda bhoj organised by nda allies rjd skip 3 इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश को गले लगाकर मकर संक्रांति की बधाई दी. पर्व पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और विधान पार्षद रजनीश कुमार ने भी पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया.
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →