शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

डकैतों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर घर का दरवाजा खुलवाया, फिर लूटपाट को दिया अन्जाम

चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के समर्थक प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के लिए मोदी-मोदी के नारे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब कुछ बदमाशों ने इसे लूटपाट…

डकैतों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर घर का दरवाजा खुलवाया, फिर लूटपाट को दिया अन्जाम

चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के समर्थक प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के लिए मोदी-मोदी के नारे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब कुछ बदमाशों ने इसे लूटपाट करने का नया हथियार बना लिया है। दरअसल, बिहार के सीवान ज़िले में डकैतों ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर घर का दरवाज़ा खुलवाया और फिर घर में घुसकर लूटपाट की।

विज्ञापन

बिहार के सीवान ज़िले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट में एक अविचित्रपूर्ण मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के मुताबिक, सीवान में डकैतों ने सबसे पहले मोदी-मोदी का नारा लगा कर दरवाजा खुलवाया फिर जमकर लूटपाट की। सिर्फ इतना ही नहीं, विरोध करने पर उस घर में रहने वाले लोगों के साथ जमकर पिटाई भी की।

लूटपाट की घटने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य उपेंद्र राज ने कहा कि ‘अपराधियों ने घर के बाहर मोदी-मोदी का नारा लगाया। जिसे सुनकर घरवालों को लगा कि कोई प्रचार करने वाला है। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो बदमाश घर के अंदर घुस आए।

पीड़ित उपेंद्र गिरी ने बताया, 'घर के अंदर आते ही अपराधियों ने घर वालों की जमकर पिटाई की। जिसमें दो महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे हुए लाखों के सामान को लेकर फरार हो गए।'

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले पर सिसवन थानाध्यक्ष राम बालक यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार ने अपने बयान में बताया है कि बदमाशों ने घर के बाहर 'मोदी-मोदी' का नारा लगाया था, जिसे सुनकर उन लोगों ने दरवाजा खोला, उनके बयान में कितनी सत्यता है, इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →