शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दबंगों के फेर में लड़की की बुलेट bike, दी धमकी

क्या देश में महिलाओं को बाइक चलाने की आजादी भी नहीं है। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक स्वतंत्र लड़की को बुलेट बाइक चलाना इतना…

दबंगों के फेर में लड़की की बुलेट bike, दी धमकी

क्या देश में महिलाओं को बाइक चलाने की आजादी भी नहीं है। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक स्वतंत्र लड़की को बुलेट बाइक चलाना इतना महंगा पड़ गया कि कुछ दंबगों ने उसके घर में घुसकर हवाई फायरिंग कर दी।  

विज्ञापन

क्या अब इस देश में टू व्हीलर, मोटरसाइकिल और बुलेट जैसी तेज आवाज वाली बाइक सिर्फ लड़के ही चलाएंगे। शायद इस सवाल की परिकल्पना गॉटलिब डेमलर ने भी नहीं की होगी। गॉटलिब वो शख्स है जिसने 1885 में पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल बनाई थी। मगर यहां मामला कुछ अलग है। देश में पनप रहे दबंगों की इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि वे अपने काम से जा रही लड़की को रोकते हैं और अपनी दकियानूसी सोच की छाप लड़की पर लगाने की कोशिश करते हुए कहते हैं कि हमें तुम्हारा बाइक चलाना पसंद नहीं है और अगर आगे से बाइक चलाती हुई पकड़ी गई तो अंजाम बुरा होगा।

वीडियो

बुरे अंजाम की बात करने वाले दबंगों की दादागिरी का ये मामला यूपी के खटाना गांव का है। यहां किसान सुनील कुमार अपने परिवार के साथ खुशी से रहते हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। सबकुछ ठीक चल रहा है। कुछ दिन पहले उन्होंने सबसे छोटी बेटी को घर के कामकाज के लिए एक बुलेट मोटरसाइकिल खरीदकर दी थी। मगर कुछ युवकों को उनकी बेटी का मोटरसाइकिल चलाना नागंवार गुजरने लगा।

इसी महीने की एक सितंबर को गांव के हिस्ट्रीशीटर यानी सुपारी लेकर हत्या करने वाले सचिन नाम के नापाक सोच वाले व्यक्ति का हौसला इतना बढ़ गया कि वो अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित लड़की के घर में घुस गया और हवाई फायरिंग की। और तो और दबंगों ने धमकी दी है कि आज के बाद अगर तुम्हारी बेटी ने बुलेट मोटर साइकिल चलाई तो जान से मार दूंगा। ये सुपारी किलर अपने इरादों में यहीं ही नहीं रुक रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दबंग पंचायत कर फैसले का दवाब बना रहे हैं। परिवार दबंगों की हवाई फायरिंग और धमकी से डरा हुआ है। आरोपियों के कृत्य ने परिवार के सदस्यों में खौफ भर दिया है।

दबंगों की धमकी से डरे-सहमे परिवार ने पुलिस की शरण ली है। लड़की के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, इस कृत्य में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मगर आज की तारीख में भी महिलाओं की स्वतंत्रता का सवाल प्रमुख बना हुआ है। महिलाओं को बाइक चलानी चाहिए या नहीं, कौन-से कपड़े पहनने चाहिए क्या इन सभी पर्सनल सब्जेक्ट का फैसला हुड़दंग फैलाने वाले दबंग करेंगे। इस पर सोचिएगा ज़रूर और कमेंट बॉक्स में जवाब जरूर दीजिएगा।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल की बच्ची का किया ऐसा हाल

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →