गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ हैवानियत जैसी घटना को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश में बदमाशों की दबंगई दिनप्रतिन बढ़ती ही जा रही है. बदमाश ना केवल महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली हरकतों को अंजाम देते है, बल्कि मानसिक रुप से…

मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ हैवानियत जैसी घटना को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश में बदमाशों की दबंगई दिनप्रतिन बढ़ती ही जा रही है. बदमाश ना केवल महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली हरकतों को अंजाम देते है, बल्कि मानसिक रुप से कमजोर बालक का शोषण करने से भी पीछे नहीं हट रहे है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव में मानसिक रूप से कमजोर बालक का है. इसी गांव के तीन युवकों ने 15 साल के बालक के साथ यौन शोषण किया है.


बता दें कि तीनों युवकों ने नाबालिग बालक को पहले निर्वस्त्र करके खुब पीटा और उसे पूरे गांव में निर्वस्त्र दौडाया, जिसके बाद उसके गुप्तांग में ईट बाध दी, जैसे ही बालक के परिजनों को इस बात की खबर मिली, तो बालक के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.


पीड़ित के पिता का कहना है, 'मानसिक रूप से कमजोर मेरा बेटा गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ खेल रहा था, तभी उनमें विवाद हो गया. उन्होंने मेरे बेटे के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट से ईंट बांध दी. उन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले की जानकारी मिलते है हम पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने गए तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट कर दी.


सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांचपड़ताल करने लगी. इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये थे. जिसके बाद पुलिस ने उसी गांव के ही एक नाबालिग तथा रमाकांत एवं मलखान के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के पटेल नगर में मां-बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है. सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाये जाएंगे, विडियों हमने देखा है. आरोपीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी. फिलहाल पुलिस फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुट गई है.


युपी में अपराधों के मामले आये दिन होते है या यू कहे की अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम हो रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि जहां पर एक मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ घटना को अंजाम देकर आरोपी बड़ी ही असानी से फरार हो गये है. क्या वहां पर महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी. या फिर ये अपराध ऐसे ही होते रहेगें?

Pinki Kumari

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →