मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गार्ड की हत्या कर कैश वैन से अपराधियों ने लुटे 18 लाख रूपए

बिहार में आये दिन अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है. चाहे वो महिलओं के खिलाफ हो या आम जनता के. कोई भी तबका अपराधियों की वारदात से वंचित नहीं रह गया है.

गार्ड की हत्या कर कैश वैन से अपराधियों ने लुटे 18 लाख रूपए
बिहार में आये दिन अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है. चाहे वो महिलओं के खिलाफ हो या आम जनता के. कोई भी तबका अपराधियों की वारदात से वंचित नहीं रह गया है. प्रदेश की जनता में भय का माहौल धीरे धीरे ही सही लेकिन पनप जरुर रहा है. जो की सुशासन बाबु यानी बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की छवि के लिए अच्छी बात नहीं है. imgpsh fullsize 49 ताजा मामला बिहार के मुज्जफरपुर का है. घटना गुरुवार दोपहर की है जब मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज में केशव चौक के पास एक कैश वैन पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने धावा बोल दिया. कैश वैन पर हमला करने के बाद अपराधियों ने पहले गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में 18 लाख लूट कर फरार हो गए. हौसले इतने बुलंद थे की भागने के दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की. गार्ड की हॉस्पिटल ले जाते वक़्त ही हो गई थी मौत घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और कैश वैन के गार्ड सुनील ठाकुर को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस कैश वैन पर दोनों अपराधियों ने धावा बोला उसमें कई बैंकों के ATM में पैसे जमा कराने थे. सूत्रों के मुताबिक वैन में कैश भरकर जैसे ही बैंक कर्मी निकले थे वहीं से अपराधी उनका लगातार पीछा कर रहे थे और केशव चौक के पास वैन पर हमला कर दिया. imgpsh fullsize 50 बढ़ते जा रहे है अपराधिक मामले  हालाँकि पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए आस पास के इलाकों में तलाशी कर छापेमारी कर रही है. लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था दिन बर दिन लचर होती जा रही  है. अपराधिक मामले किस कदर बढ़ते जा रहे है इसका आप अंदेशा लगा सकते है. ऐसे में  सरकार को प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर जल्द लगाम लगाने की जरुरत है ताकि लोगो के मन में किसी भी तरीके का भय का माहौल ना रहे.
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →