रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहे है आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घटना रुकने का नाम नही ले रही है. बच्चीयों के साथ रेप की ये कोई पहली घटना नहीं है.

उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहे है आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घटना रुकने का नाम नही ले रही है. बच्चीयों के साथ रेप की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी यूपी में बच्चीयों के साथ दरिंदगी के कई मामले सामने आ चुके है. मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है, जहां 12 साल की नाबालिग से रेप जैसे अश्लील हरकत कर आरोपी फरार हो गया है. घटना के दौरान ही मदरसे के हाफिज शाहिद को गांव वालो पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. शाहिद मौका पाकर गांव वालों के चुंगल से फरार हो गया.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 9 1


रेप पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पीड़िता के परिजन ने पॉक्सो ऐक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र की है. सरूरपुर एसओ सतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के खेड़ीकला गांव के मदरसे के हाफिज शाहिद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है. शाहिद पर गांव की ही 12 साल की लड़की के साथ रेप करने का आरोप है. पीड़िता के ताऊ नौशाद की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सतीश ने बताया कि नाबालिग से रेप की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शाहिद की पड़कर पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें : नोएडा में नौकरी का झांसा देकर किया महिला का बलात्कार


फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. यूपी में रेप की कई वारदाते सामने आती है. अगर पुलिस आरोपी को नही पकड़ पा रही है तो पुलिस के लिेए यह एक बड़ा सवाल है. यह भी कह सकते है की आरोपी पुलिस को खुले आम चुनौती देते नजर आ रहे है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →