रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

अब राहुल को मनाने के लिए होगा अनशन, ये है वजह

चुनाव में हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने के लिए अब कांग्रेसी अनशन करने वाले हैं।

अब राहुल को मनाने के लिए होगा अनशन, ये है वजह

चुनाव में हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने के लिए अब कांग्रेसी अनशन करने वाले हैं। कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने कहा, राष्ट्रीय कार्यालय पर चलने वाले अनशन के दौरान उनसे इस्तीफ़ा वापस लेने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की क़रारी शिकस्त की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की पेशकश की थी और फिलहाल, वह अब भी पद से हटने पर अड़े हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ़ से उन्हें मनाने की पुरज़ोर कोशिशें की जा रही है। अब इस कड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज अनशन करेंगे और पार्टी प्रमुख से अध्यक्ष पद छोड़ने की ज़िद से पीछे हटने की मांग भी करेंगे।

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं इस मुद्दे पर इस्तीफ़ा देने की पेशकश थी। वहीं, अब इसी सिलसिले में कांग्रेस आगे बढ़ती दिख रही है। पार्टी ने अनशन करने का ऐलान किया है।

Congress

राजेश लिलोठिया ने बताया, आमचुनाव में उम्मीद के मुताबिक़ नतीजे नहीं आने से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता विचलित हैं। उनका यह कहना है कि सारे कांग्रेसियों के लिए यह अकल्पनीय और असहनीय है। सभी कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी के नेतृत्व पर अटल विश्वास है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि वे अध्यक्ष के रूप में सभी के मार्गदर्शक बने रहे।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड से भारत की हार पर सियासत शुरू, महबूबा मुफ्ती ने दिया ये बयान

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →