कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर कांग्रेसी नेता के बेटे ने थामा BJP का दामन

210

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद, सियासी गलियारों में दल-बदल का सिलसिला शुरू हो गया है।महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे में बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस CWC की बैठक कर, अपने विरोधियों पर क़रारे प्रहार कर रही है। दूसरी तरफ़, कांग्रेस अपने ही लोग उससे छिंटक रहे हैं। महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष के बेटे सुजय विखे पाटिल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुजय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुजय की आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।

पिछले चार दिनों में लगे तगड़े झटके

लोकसभा चुनाव से पहले, पहले गुजरात में और अब महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। पिछले चार दिनों में गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं और आज महाराष्ट्र में नेता विपक्ष के बेटे सुजय विखे पाटिल ने बीजेपी दामन थाम लिया। इऩ घटनाक्रमों से कांग्रेस की चिंता बढ़ने की आशंका है।