बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस ने बनाया 'मोदी का कार्टून', कहा, चौकीदार चोरी करता है

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी व मोदी पर सियासी हमले तेज़ कर दिए हैं।

कांग्रेस ने बनाया 'मोदी का कार्टून', कहा, चौकीदार चोरी करता है

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी व मोदी पर सियासी हमले तेज़ कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी का एक कार्टून जारी करते हुए लिखा कि आपको ऐसे चौकीदार के बारे में जानना चाहिए जो आपसे पैसे चुराकर अपने दोस्तों को देता है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के अलावा, बीजेपी के कई बड़े नेताओं के भी कार्टून जारी किए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाटकीय अन्दाज़ में पीएम का एक कार्टून कर लोगों से अपील की है कि आपको उस चौकीदार के बारे में जानना चाहिए जो आपसे पैसे चुराकर अपने दोस्तों के देता है। कांग्रेस ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री और ऐसी सरकार चाहिए जो रोज़गार सकंट की अनदेखी न करे बल्कि देश में बेरोज़गारी की समस्या के समाधान ढूंढे। इसके अलावा, कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्टून जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए और साथ ही देशवासियों से ऐसे चौकीदारों से बचने की अपील भी की।

अमित शाह को बताया बैड-शाह ऑफ चोरस्

Amit shah 5

कांग्रेस ने अमित शाह का कार्टून जारी किया। जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बैड-शाह ऑफ चोरस् बताया है। इसी तरीक़े से कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ व स्मृति ईरानी के बारे में भी लिखा है।

स्मृति ईरानी

Smriti irani 1

योगी आदित्यनाथ

Yogi adityanath
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →