Congress Anti Hindu: कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी, अब जुबां पर भी आने लगी है बात-देवनानी | Congress always been anti-Hindu now talk has started coming tongue too | Patrika News

117

Congress Anti Hindu: कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी, अब जुबां पर भी आने लगी है बात-देवनानी | Congress always been anti-Hindu now talk has started coming tongue too | Patrika News

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्थापना से ही कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कारनामे रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक के पदाधिकारियों की जुबां से हिन्दू विरोधी बातें आना एवं कांग्रेस सरकार द्वारा रामनवमी पर धारा 144 लगाने जैसे हिन्दू विरोधी क्रियाकलापों से यह परिलक्षित हो रहा है।

जयपुर

Published: April 09, 2022 07:45:14 pm

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्थापना से ही कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कारनामे रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक के पदाधिकारियों की जुबां से हिन्दू विरोधी बातें आना एवं कांग्रेस सरकार द्वारा रामनवमी पर धारा 144 लगाने जैसे हिन्दू विरोधी क्रियाकलापों से यह परिलक्षित हो रहा है।

Congress Anti Hindu: कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी, अब जुबां पर भी आने लगी है बात-देवनानी

डोटासरा के ‘हिन्दू और हिन्दुत्वविरोधी’ बयान पर देवनानी ने कहा कि विधर्मी और कांग्रेसियों के सुर एक जैसे ही है। जो विधर्मी बोलते हैं वे ही कांग्रेसियों की जुबां से निकलते है। विधर्मी भी कहते रहे है कि उनकी लड़ाई हिन्दू और हिन्दुत्वादियों से है। यही बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोली और अब प्रदेशाध्यक्ष द्वारा भी हिन्दू और हिन्दुत्ववादियों से झगड़े होने की बात कहना कांग्रेस के हिन्दू विरोधी असलियत की बानगी है। कांग्रेसियों की हमेशा से ही हिन्दू विरोधी नीति रही है। राष्ट्रीय विचार रखने वाले भारतीय तो कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कारनामों से विज्ञ थे, लेकिन हाल ही में दिल की बात हर किसी कांग्रेसियों के जुबां पर आने से अब यह जग जाहिर हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेसियों ने जमकर देश में तुष्टीकरण किया है जो सिलसिला आज भी चल रहा है। करौली में हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा पर मुस्लिम युवकों द्वारा जमकर पत्थरवाजी की गई। हिन्दुओं पर लाठियां, सरियां, चाकुओं से कातिला वार किया गया लेकिन प्रदेश के मुखियां अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। कांग्रेसी मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए राजनीतिक रोटियां तक सैंकने से बाज नहीं आए। पत्थरबाजों पर कठोर कार्रवाई करने की बजाए उनका हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के कई जिलों में रामनवमी पर धारा 144 लगाकर ओम की भगवा पताकाएं, लाउडस्पीकर इत्यादि नहीं लगाने के साथ मनमाफी भगवान राम के भजन नहीं बजाने जैसे हिन्दू विरोधी कारनामों को अंजाम दिया गया। कांग्रेस का अगले विधानसभा चुनाव में न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश से ही सूपडा साफ होना तय है। कांग्रेस नेताओं के हिन्दू विरोधी कारनामे और बयां कांग्रेस की कब्र खोदने के लिए काफी है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News