गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
देश

कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने से रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिली राहत, दामों में कमी की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में की गई कटौती का देशभर के रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों ने स्वागत किया है। कारोबारियों का मानना है कि इस कदम से उनका खर्च घटेगा, जिससे वे ग्राहकों को

कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने से रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिली राहत, दामों में कमी की उम्मीद
(फोटो: IANS)

केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में की गई कटौती का देशभर के रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों ने स्वागत किया है। कारोबारियों का मानना है कि इस कदम से उनका खर्च घटेगा, जिससे वे ग्राहकों को भी राहत दे सकेंगे और बाजारों में फिर से रौनक लौटेगी।

विज्ञापन

सरकारी तेल वितरक कंपनियों ने बुधवार को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए थे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गई, जो पहले 3,113.50 रुपए थी। इस फैसले पर राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों से रेस्टोरेंट संचालकों ने खुशी जाहिर की है।

कारोबारियों को मिली बड़ी राहत

भरतपुर में रेस्टोरेंट संचालक ज्ञानदीप सोलंकी ने कहा, "दाम बढ़ने के कारण पहले गैस रेस्टोरेंटों पर उपलब्ध नहीं हो पाती थी। युद्ध जैसे हालात में दाम बढ़ाए गए थे। रेस्टोरेंट संचालकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया था। अब काफी हद तक राहत मिली है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी ऐसे कदम उठाती रहेगी। एक अन्य संचालक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि 183 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी से बड़ी समस्या हल हुई है और अब गैस की आपूर्ति भी समय पर हो रही है, जिससे वे ग्राहकों को बेहतर सुविधा दे पा रहे हैं।

घटे दाम, बाजार में लौटेगी रौनक

कीमतों में कमी का असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। संचालक वीरेंद्र ने कहा कि गैस की किल्लत के दौरान उन्हें लकड़ी पर काम करना पड़ा था और बढ़े हुए दाम सुनकर ग्राहक चले जाते थे। उन्होंने कहा, "अब गैस सस्ती हुई है तो हम भी अपने उत्पादों पर दाम घटाएंगे, जिससे बाजार में रौनक आएगी।" इसी तरह, धर्मशाला के एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि गैस महंगी होने से खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई थीं, जिससे ग्राहक कम आते थे। उन्होंने कहा, "जब हम लोग भी दाम कम करेंगे, तो लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएंगे।" कारोबारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि कीमतें पहले के स्तर पर आ जाएंगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →