Advertising
Home Top stories CM मान बोले-पवित्र शहरों में फ्री बस-रिक्शा चलेंगे: श्री गुरु तेग...
Advertising
<

CM मान बोले-पवित्र शहरों में फ्री बस-रिक्शा चलेंगे: श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से यूनिवर्सिटी बनाएंगे; आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट बनेगी – anandpur sahib News

0
CM मान बोले-पवित्र शहरों में फ्री बस-रिक्शा चलेंगे:  श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से यूनिवर्सिटी बनाएंगे; आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट बनेगी – anandpur sahib News

CM मान बोले-पवित्र शहरों में फ्री बस-रिक्शा चलेंगे: श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से यूनिवर्सिटी बनाएंगे; आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट बनेगी – anandpur sahib News

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी के कार्यक्रम में संबोधन करते सीएम भगवंत मान।

पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि 3 पवित्र शहरों में फ्री मिनी बस, ऑटो और रिक्शा चलेंगे। इन शहरों में अमृतसर (वाल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं। इसके अलावा श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। जिसका सि

.

वहीं श्री आनंदपुर साहिब में नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित की जाएगी, जिससे शहर की संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया जा सके। CM मान श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सीएम भगवंत मान पत्नी सहित भाई जैता जी म्यूजियम में चित्रों को देखते हुए।

उन्होंने कहा कि चरन गंगा स्टेडियम को मॉडर्न सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और शहर की सरकारी दुकानों को एक समान लुक में विकसित किया जाएगा। सीएम ने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसा बलिदान कहीं और देखने को नहीं मिलता।

Advertising

कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद मालविंदर सिंह कंग, पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे और उन्होंने संबोधन किया।

अब पढ़िए केजरीवाल के संबोधन की 3 बड़ी बातें…

  • गुरु साहिब का सबसे बड़ा संदेश था एक ओंकार: आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शताब्दी समारोह में पूरे श्री आनंदपुर साहिब को इतना साफ सुथरा किया, किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी। ड्रोन शो से लेकर कई इंतजाम किए गए थे। कोई अगर कमी रहीं तो हम अपनी सरकार की तरफ से माफी चाहते है। गुरु साहिब का सबसे बड़ा संदेश था एक ओंकार। भगवान एक है, उसे पाने के रास्ते अनेक हैं। आज मजहब के नाम कितनी लड़ाइयां चल रही है। मैं सोच रहा था कि केवल एक हफ्ता, हफ्ता छोड़ो 24 घंटे गुरु के साहिब का संदेश का पालन करे तो पूरी दुनिया में शांति आ जाएगी।
  • हम ईमानदारी से सरकार चला रहे: गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर हम लोग अपनी जिंदगी व सरकार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम से कई लोग पूछते कि पैसा कहां से आ रहा है। कैसे सब हो रहा है। हम ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं। सरकारी खजाने का एक एक पैसा आपके ऊपर खर्च हो रहा है। आज पवित्र स्थान से कहता हूं अगर एक पैसे की बेइमानी की तो गुरु साहिब जो सजा देंगे, वह हमें मंजूर है।

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के कार्यक्रम में संबोधन करते दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

  • 70 साल बाद किसानों के खेतों में पानी पहुंचा: केजरीवाल ने कहा कि आज गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा, बीमार को बेहतर इलाज मिला है। 20 मोहल्ला क्लिनिक श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे है। किसानों के लिए इंतजाम किए जा रहे है। कई किसान बताते है कि 70 साल बाद किसानों के खेतों में पानी पहुंचा है। पंजाब में अब मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। बिजली मुफ्त कर दी है। यह सब गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलते हुए हुआ है। हम सत्ता में सेवा करने आए है, कोठियां बनाने के लिए नहीं आए है। हमें खुशी है कि 350वां समारोह हमारी सरकार के समय आया है।

———————

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब में अमृतसर समेत 3 पवित्र शहर बने, मीट-शराब, तंबाकू बिक्री पर रोक; जानिए यहां क्या बदलेगा, किन कामों पर रोक लगेगी

पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और अमृतसर की पुरानी वॉल्ड सिटी को आधिकारिक तौर पर ‘पवित्र शहर’ घोषित कर दिया। पंजाब का विशेष विधानसभा सत्र चंडीगढ़ से बाहर पहली बार श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising