मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सफाई कर्मी ने कुल्हाड़ी से पत्नी का काटा गला फिर की खुदकुशी

अक्सर घर में कलह होना कोई बड़ी बात नहीं होती है, आऐ दिन किसी न किसी घर में किसी बात को लेकर छोटे मोटे झगड़े होते ही रहते है, लेकिन कभी कभी घर का कलेश इतना बढ़…

सफाई कर्मी ने कुल्हाड़ी से पत्नी का काटा गला फिर की खुदकुशी

अक्सर घर में कलह होना कोई बड़ी बात नहीं होती है, आऐ दिन किसी न किसी घर में किसी बात को लेकर छोटे मोटे झगड़े होते ही रहते है, लेकिन कभी कभी घर का कलेश इतना बढ़ जाता है कि लोग एक- दूसरे की जान पर ही उतर आते है. ऐसे ही सफाई कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाडी से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया.

विज्ञापन

जहर खाकर वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां पर वह मृत मिला. मृत व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या से पहले तीन बेटियों को घर के ही दूसरे कमरे में बंद कर दिया था. पुलिस ने महिला की मौत के मामले में मृतका के पति पर हत्या और उसकी मौत के मामले में इत्तेफाकि मौत की कार्रवाई की है.

बता दें कि खरक कलां गांव वासी करीब 35 वर्षीय अजीत का अपनी पत्नी करीब 25 वर्षीय अंजू के साथ झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि झगड़ा रात करीब 11 बजे हुआ और झगड़े के बाद अजीत ने लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से अंजू की गर्दन पर वार किया था. जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुदखुशी कर ली.

इस हत्याकांड और सुसाइड मामले का पता सुबह लगा जब लोगों ने रेलवे ट्रैक के नजदीक अजीत का शव देखा. इसके बाद उसके घर सूचना देने पहुंचे तो उसकी पत्नी भी घर में मृत मिली और घर में मौजूद तीन बेटियां दूसरे कमरे में बंद मिली. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और खरक चौकी पुलिस के अलावा जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें : जुल्म की खौफनाक कहानी, उन्नाव पीड़िता ने दिल्ली में ली अंतिम सांसे

फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया है. महिला की मौत के मामले में पिता राज कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से अजीत उसकी बेटी को तंग कर रहा था. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर रहा था. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →