Churu Loksabha Election 2024: चूरू भाजपा का गढ या कस्वां का, इस चुनाव में चलेगा पता! | Churu is BJP's bastion or Kaswan, it will be known in this election | News 4 Social

5
Churu Loksabha Election 2024: चूरू भाजपा का गढ या कस्वां का, इस चुनाव में चलेगा पता! | Churu is BJP's bastion or Kaswan, it will be known in this election | News 4 Social

Churu Loksabha Election 2024: चूरू भाजपा का गढ या कस्वां का, इस चुनाव में चलेगा पता! | Churu is BJP's bastion or Kaswan, it will be known in this election | News 4 Social

चूरू लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का ही गढ कहा जाता रहा है। यहां पर रामसिंह कस्वा चार बार जीते हैं। इसके बाद इनके बेटे वर्तमान सांसद राहुल कस्वां ने यह विरासत संभाली। वे दो बार से लगातार यहां से सांसद है। ऐसे में कुल मिलाकर छह बार भाजपा ही जीती और छहों बार कस्वां परिवार के सदस्य भाजपा से जीते हैं।अब चर्चा है कि उनकी भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र राठौड़ से राजनीति अदावत चल रही है। इसी कारण राहुल कस्वां का टिकट इस बार कट गया। ऐसे में राहुल कस्वां ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली और कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इधर कांग्रेस जो यहां पर पिछले कई वर्षों से “जीत का सूखा” ही देख रही थी, उसने भी राहुल कस्वां को हाथों-हाथ चूरू लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पहले चरण में होगा यहां मतदान लोकसभा चुनाव की घोषणा के तहत राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा। इसमें चूरू लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान होगा। इस लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। इनमें से दो हनुमानगढ़ जिले में और चूरू जिले में छह विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। वर्ततान राजनीतिक हालातों की बात करें तो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। आठ विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस का पांच पर कब्जा है, वहीं भाजपा के दो विधायक हैं। एक सीट पर बसपा जीती है।

————————————————————– विधानसभा क्षेत्र—विधायक—पार्टी नोहर–— अमित चाचाण—- कांग्रेस भादरा–— संजीव बेनीवाल—- बीजेपी सादुलपुर—- मनोज कुमार—- बसपा तारानगर—- नरेंद्र बुडानिया—- कांग्रेस सरदार शहर—- अनिल कुमार शर्मा—- कांग्रेस चूरू-— हरलाल सहारण—- बीजेपी

रतनगढ़—- पूसाराम गोदारा—- कांग्रेस सुजानगढ़—- मनोज मेघवाल—- कांग्रेस ————————————– संसद सदस्य वर्ष—- सदस्य—- दल 1977—- दौलत राम सारण—- जनता पार्टी 1980—- दौलत राम सारण—- जनता पार्टी (सेक्युलर) 1984-— मोहर सिंह राठौड़—- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989-— दौलत राम सारण—- जनता दल 1991-— राम सिंह कस्वां—- भारतीय जनता पार्टी 1996—- नरेंद्र बुडानिया—- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1998-— नरेंद्र बुडानिया—- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1999-— राम सिंह कस्वां—- भारतीय जनता पार्टी

2004—- राम सिंह कस्वां—- भारतीय जनता पाटी 2009-— राम सिंह कस्वां—- भारतीय जनता पाटी 2014-— राहुल कस्वां—- भारतीय जनता पार्टी 2019-— राहुल कस्वां—- भारतीय जनता पार्टी (1977 तक निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में नहीं था।)

————————————- पिछले चुनावों का चुनाव परिणाम वर्ष-2019 दल—- उम्मीदवार—- वोट—- प्रतिशत बीजेपी–— राहुल कस्वां—- 792,999—- 59.69 कांग्रेस-— रफीक मंडेलिया—- 4,58,597—- 34.52 ———- वर्ष-2014 बीजेपी–— राहुल कस्वां—- 5,95,756—- 52.67

बसपा—- अभिनेष महर्षि—- 3,01,017—- 26.61 कांग्रेस-— प्रताप सिंह—- 1,76,912—- 15.64 ———————– वर्ष-2009 बीजेपी–— राम सिंह कस्वां—- 3,76,708—- 46.94 कांग्रेस—- रफीक मंडेलिया—- 3,64,268 —-45.39 ———————————- वर्ष-2004 बीजेपी-— राम सिंह कस्वां—- 400,718—- 48.05

कांग्रेस—- बलराम जाखड़—- 370,864—- 44.47 ———————————————————————-

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News