चीन के एक किसान ने बनाया कुछ ऐसा जिसे जान के हो जाएंगे आप हैरान, पढ़ें क्या है मामला

689

बहुत सारे लोग अपने सपने पूरे करने के लिए क्या कुछ नहीं करते, इसी में कुछ का सपना पूरा होता है तो किसी का नहीं | वही जब कुछ लोगो का सपना पूरा नहीं होता है तो, वो कुछ ऐसा कर देते है जो उसके बराबर का हो।

चीन से आई एक खबर :-

एक मामला चीन से आया है जहां लहसुन उगाने वाले किसान ने एक हवाई जहाज बना डाला। इस किसान का सपना था कि वह एक दिन अपना हवाई जहाज उड़ाए। चीन के एक झू युए नाम के किसान जो लहसुन की खेती करता है उसने एक विमान बनाया है | जो कि हूबहू एयरबस ए320 की कॉपी है। हलाकि यह विमान हवा में उड़ नहीं सकता, यह सिर्फ विमान की नकल है।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में झू ने कहा :- 

न्यूज एजेंसी एएफपी से बातचीत में झू ने कहा, “मैंने आधी उम्र पूरी कर ली और यह समझ गया कि मैं विमान खरीद नहीं सकता, न ही उसे उड़ा सकता हूं। लेकिन बना जरूर सकता हूं”। झू मिडल स्कूल तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके और प्याज लहसुन की खेती में जुट गए। इसके बाद उन्होंने कायुन शहर में वेल्डिंग का काम करने वाली एक छोटी सी फैक्ट्री का रुख कर लिया। पिछले साल उन्हें यह अहसास हुआ कि वो कभी भी विमान नहीं उड़ा पाएंगे।

उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये में बनाई विमान :-

उन्होंने अपने जीवन भर की बचत 2.6 मिलियन युआन यानी करीब 2 करोड़ रुपये की रकम इस काम में लगाई। द सन की खबर के मुताबिक इस काम में साथी मजदूरों ने झू की काफी मदद की। झू के हाथों से बने इस एयरबस के हाल फिलहाल उड़ान भरने के आसर नहीं हैं, झू इसे एक रेस्टोरेंट या होटल में तब्दील करना चाहते हैं। यह विमान 124 फीट लंबा, 118 फीट चौड़ा और 40 फीट ऊंचा है।

झू ने यूं बनाया विमान :-

झू ने विमान बनाने की शुरुआत एयरबस 320 के एक खिलौने वाले मॉडल से की। जो की असल विमान के आकार का करीब 18वां हिस्सा था। उन्होंने ऑनलाइन तस्वीरों का भी काफी अच्छे से अध्ययन किया। इसमें उन्होंने करीब 60 टन स्टील और करीब 2 करोड़ का खर्च किया |