जम्मू कश्मीर के बारामुला में लडूरा इलाके में आज भारतीय सेना को बड़ी कमयाबी मिली | सेना ने जैश-ए-मोहम्मद इस आतंकी संगठन के कमांडर उमर खालिद को मार गिराया | जम्मू कश्मीर के महानिदेशक एस. पी. वैद्य ने कहा कि ये सेना के लिए बड़ी सफलता है, क्यों की उमर उत्तर कश्मीर में सुरक्षा शिबिरो पर होने वाले कई हमलो में शामिल था | वो विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था | उन्होंने आगे बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने किये संयुक्त अभियान में मारा गया |
Chief Operation Commander of Jaish, a Pakistani terrorist killed. https://t.co/FJpWUJ1Q1A
— J&K Police (@JmuKmrPolice) October 9, 2017
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमर एक पाकिस्तानी नागरिक था और दो-तीन सालो से इस इलाके में सक्रीय था | साथ ही वो आतंकी संगठनों में नियुक्ति के लिए भी मदद करता था | हल ही में उमर खालिद ने एक विशेष पुलिस अधिकारी और उनके सात साल के बेटे पर हमला किया था | उमर खालिद एक A++ श्रेणी का आतंकवादी था और उसपर सात लाख रुपए का इनाम भी था |
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को लडूरा इलाके में आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली ही | उन्होंने तुरंत इलाके को घेर लिया | इसी मुठभेड़ में आतंकी उमर खालिद मारा गया |















