Chhath Puja 2021 Holiday: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में बुधवार को छठ की छुट्टी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

104


Chhath Puja 2021 Holiday: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में बुधवार को छठ की छुट्टी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली
छठ महापर्व के मद्देनजर बुधवार को कई राज्यों की सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड की सरकारों ने अपने यहां छठ के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने इस साल 10 नवंबर को छठ महापर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक छुट्‌टी देने का ऐलान किया है। इस संबंध सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी डीएम को चिट्‌ठी भेजी गई है। भेजे गए पत्र में कहा गया कि 10 नवंबर को छठ पूजा जिन जिलों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है, वहां सार्वजनिक छुट्‌टी की घोषणा की जाए। पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई जिलों में छठ का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी छठ पूजा पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

योगी सरकार ने की छठ पूजा के मौके पर छुट्‌टी की घोषणा, डीएम को जारी किए गए ये निर्देश
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की है। इस छुट्टी के मिलने से कई लोगों को राहत मिलेगी जोकि छठ पूजा करते हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में कुछ तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया है कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसलिए दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
navbharat times -यमुना घाट पर BJP सांसद की छठ पूजा को लेकर ‘आप’ का तंज, कहा- दिल्ली पुलिस और LG उनके हैं
बिहार और झारखंड में छठ पूजा को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह होता है। छठ पूजा के मद्देनजर यहां ना केवल देश से बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं और छठी मैय्या का आशीर्वाद लेते हैं। लोगों की श्रद्दा और आस्था को देखते हुए बिहार की नीतीश कुमार सरकार और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छठ पूजा पर सरकारी अवकाश की घोषणा कर रखी है।

navbharat times -UP Chunav 2022: परीक्षा के जरिये चुनेगी प्रवक्‍ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर, चुनाव से पहले ताकत बढ़ा रही कांग्रेस
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

chhat puja



Source link