मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तिहाड़ से रिहा भीम आर्मी के चीफ का ऐलान " CAA और NRC के खिलाफ रहेगी जंग जारी"

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. गुरूवार को जैसे ही चंद्रशेखर आजाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, तो उनके समर्थकों ने उनका माला…

तिहाड़ से रिहा भीम आर्मी के चीफ का ऐलान " CAA और NRC के खिलाफ रहेगी जंग जारी"

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. गुरूवार को जैसे ही चंद्रशेखर आजाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, तो उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर उनका स्वागत किया. बता दें कि बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया.

विज्ञापन

दिल्ली की तिहाड़ से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'मैं जेल में रहने को तैयार हूं, लेकिन अपनी नजरबंदी नहीं करने दूंगा. सरकार मुझे रोक नहीं सकती, सभी जानते है कि सरकार क्या कर रही है इसी के साथ कहां कि मैं कोर्ट के आदेशो का सम्मान करता हूं सीएए और एनआरसी के खिलाफ मेरी लड़ाई लगातार जारी रहेगी. जिसको कोई रोक नहीं सकता है.'

वहीं दूसरी ओर बुधवार को चंद्रशेखर के वकील महमूद प्राचा ने कोर्ट से कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया. साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब किसी से दिक्कत होती है, तो वो पुलिस को आगे कर देते है. इस पर कोर्ट ने कहा कि चंद्रशेखर को देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहिए.

imgpsh fullsize anim 15 2

कोर्ट ने कहा था कि जो ग्रुप विरोध प्रदर्शन करता है, उसी पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगता है. इस मसले पर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई और पुलिस बैरिकेडिंग व दो प्राइवेट गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और इस बात के लिए जवाबदेही भी चंद्रशेखर आजाद है.

यह भी पढ़ें : निर्भया केस ने लिया नया मोड़, दोषियों के डेथ वॉरंट पर कोर्ट ने लगया स्टे

मंगलवार को अदालत ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाने के लिए दिल्ली की पुलिस को कोर्ट ने फटकार लगाई है. इसी के साथ यह सवाल भी किया कि दिल्ली पुलिस कोई ऐसा कानून बताए, जो इस प्रकार से इकट्ठा होने पर रोक लगाता है. हालांकि कोर्ट ने कई सवालिए निशाने साधे है.

विषयदिल्ली
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →