Advertising
Home Breaking News Hindi cgbse.nic.in , CGBSE 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ छत्तीसगढ़...
Advertising
<

cgbse.nic.in , CGBSE 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ये रहा Direct Link

297
cgbse.nic.in , CGBSE 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ये रहा Direct Link


cgbse.nic.in , CGBSE 10th Result 2021 Live Updates : जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ये रहा Direct Link

CGBSE 10th results 2021 live updates : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग से जारी किया गया। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में सीजी बोर्ड क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार न कोई छात्र फेल हुआ है और न किसी का रिजल्ट रोका गया है। 

यहां क्लिक कर चेक करें अपना रिजल्ट –  CGBSE 10th results 2021 – Direct Link 

CGBSE 10th results 2021 live updates : यहां पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट 

इस बार कुल 7 असाइनमेंट दिए गए थे जिनमें से चार असाइनमेंट जमा कराना जरूरी था। जिन विद्यार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं किए, उन्हें भी न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया गया है।

सभी छात्र पास होने से 11वीं में प्रवेश करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। 

इस बार रिजल्ट असाइनमेंट से निकाला गया है इसलिए मेरिट लिस्ट व टॉपरों के नाम नहीं जारी किेए गए हैं।

Advertising

11:07 AM – प्रथम श्रेणी में 96.81 फीसदी पास हुए। 1.96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन में और 1.23 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं। 

10:45 AM – बताया जा रहा है कि इस बार टॉपरों का ऐलान नहीं होगा क्योंकि रिजल्ट असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी हो रहा है। परीक्षा नहीं हो सकी।

11:00 AM – करीब 4.61 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।

10:45 AM –  – cgbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। जल्द ही यह एक्टिव हो जाएगा। 11 बजे से स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

10:42 AM – नई मूल्यांकन पॉलिसी के तहत राज्य के रेगुलर स्टूडेंट्स जो कोविड-19 के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं हो पाए थे, वो उन्हें पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स दिए जाएंगे। 

10:21 AM –  – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी परेशान थे और इसे स्थगित करने की मांग कर रहे थे। 

10:01 AM –  कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलनी थी। लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया। 

09:01 AM –   – पिछले साल 10वीं में 73.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था। 10वीं परीक्षा में 3,92,163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 रहा था।

– पिछले वर्ष के 10वीं के टॉपर
रैंक 1 – मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप – 100 फीसदी मार्क्स – 
रैंक 2 –  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 फीसदी मार्क्स 
रैंक 3 – बालोद की भारती यादव – 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार – 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह –  98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी – जशपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा – बालोद – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार – जंजगीर – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल – सूरजपुर – 98.17 फीसदी मार्क्स



Source link

Advertising