भारत में 5G लाने के लिए भारत सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय कमिटी

300

हम काफी बार यह बोल जाते है की भारत टेक्नोलॉजी की रेस में बाकी लोगो से पीछे है | हलाकि ये बात कुछ हद तक सही है और कुछ हद तक गलत भी | अमेरिका, यूरोप और रशिया जैसे देश प्रगतशील राष्ट्रों में गिने जाते है | वहा गरीबी, जनसंख्या जैसे मुद्दे ना के बराबर होते है लेकिन भारत में ये मुद्दे हमारी प्राथमिकता है | इसलिए कुछ चीजे भारत में देरी से आती है |

लेकिन अब भारत भी विकसित देशो की सूचि में जल्दी ही शामिल होने वाला है | भारत सरकार ने 5G के लॉन्च के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी बनाई है | बाकी देशो के बाद भारत में 5G लॉन्च ना हो सब देशो के साथ ही भारत में ये टेक्नोलॉजी आए इसलिए ये कमिटी बनाई गयी है | ये कमिटी भारत में 5G को 2020 में लॉन्च करने में मदत करेगी | भारत सरकार इस टेक्नोलॉजी के सशोधन और डेवलपमेंट के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी |

भारतीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जब विश्व 5G टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रहा है तब हम पीछे नहीं रह सकते, इस कमिटी के साथ हम भी 5G का सफल लॉन्च 2020 में कर सकेंगे | ये 500 करोड़ रुपए तीन मंत्रालय खर्च करेंगे | उनमे संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सुचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय शामिल होंगे |

भारत के लिए 5G एक अवसर है जो यहा की इंडस्ट्री को ग्लोबल मार्केट और उपभोक्ताओं तक पोहोचने में मदत करेगा जो आर्थिक पैमाने पर लाभ दिलाने में भी मदतगार साबित होगा | बाकी देश भी इस टेक्नोलॉजी के लिए फोरम्स बना रहे है |