Case Against Twitter: ट्विटर के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री नहीं हटाने का आरोप

305

Case Against Twitter: ट्विटर के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री नहीं हटाने का आरोप

हाइलाइट्स:

  • ट्विटर इंडिया की कम नहीं हो रही मुश्किलें
  • अब दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस
  • बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेट नहीं हटाने के आरोप में केस

नई दिल्ली
भारत में ट्विटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को ट्विटर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेट नहीं हटाए जाने के आरोप में अब ट्विटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इससे पहले बुजुर्ग की पिटाई के वायरल वीडियो और विवादित मैप से जुड़े मामले में कंपनी के खिलफ केस दर्ज कराया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने यह केस राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में तलब भी किया था। आयोग ने डीसीपी से पूछा था कि 29 मई को शिकायत देने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने आरोप लगाया था कि वेबसाइट पर बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के लिंक मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्विटर को इस बारे में समन भी भेजा गया था, लेकिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस संबंध में गलत जानकारी दी थी।आयोग ने बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री नहीं हटाने का आरोप लगाते हुए 29 मई को ट्विटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। इससे पहले एक बुजुर्ग की पिटाई से जुड़े वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश बताने वाले गलत नक्शे को लेकर ट्विटर इंडिया MD पर केस दर्जउधर मंगलवार को भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का बाद भोपाल साइबर सेल ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 505 के तहत FIR दर्ज की। इससे पहले सोमवार को भारत का विवादित नक्शा अपनी वेबसाइट पर लगाने के आरोप में भी ट्विटर के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में शिकायत दर्ज कराई गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दुनिया के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग करके अलग देश के रूप में दिखाया था।

सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link