Cancelled Train List: निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर गुरुवार को नहीं चलेंगी ये ट्रेने, कुछ ट्रेनों का बदला समय, देखें लिस्ट

132

Cancelled Train List: निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर गुरुवार को नहीं चलेंगी ये ट्रेने, कुछ ट्रेनों का बदला समय, देखें लिस्ट

नई दिल्ली: अगर आप गुरुवार यानी 5 मई को दिल्ली से कुरुक्षेत्र, अमृतसर, अंबाला, चंडीगढ़ आदि जगहों पर जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे समय-समय पर नए निर्माण और मरम्मत के कार्य करता रहता है। इसी कड़ी में दिल्‍ली मण्‍डल के बादली-होलम्‍बी कलां स्‍टेशनों के बीच पुल पर आर.सी.सी. बॉक्‍स लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उत्तर रेलवे ने चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रखने का फैसला किया है। इस ट्रैफिक ब्‍लॉक के चलते कुछ रेलगाडियों को रद्द किया गया है और कुछ रेलगाडियों का मार्ग परिवर्तन या समय बदला गया है। उत्तर रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्‍ली मंडल के बादली -होलम्‍बी कला स्‍टेशनों के बीच पुल संख्‍या 36, 37 तथा 38 पर आर.सी.सी. बॉक्‍स लगाने के चलते दिनांक 05.05.2022 को चार घण्‍टे का ट्रैफिक ब्‍लॉक लिया जायेगा।

नहीं चलेंगी ये रेलगाड़ियां


दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04449 नई दिल्‍ली-कुरूक्षेत्र ईएमयू स्‍पेशल तथा 04452 कुरूक्षेत्र-दिल्‍ली जं. ईएमयू स्‍पेशल रदद् रहेगी।
दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12460/12459 अमृतसर- नई दिल्‍ली –अमृतसर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस रदद् रहेगी ।

ये रेलगाडि़यां आंशिक रूप से रहेंगी रदद्

दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 14508 फाजिल्‍का-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस अपनी यात्रा अम्‍बाला पर समाप्‍त करेगी। परिणामस्‍वरूप दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 14507 दिल्‍ली जं.–फाजिल्‍का एक्‍सप्रेस अपनी यात्रा अम्‍बाला से प्रारम्‍भ करेगी। यह रेलगाड़ी दिल्‍ली जं.-अम्‍बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यह भी देखें

RBI Repo Rate Hike : RBI के इस फैसले के बाद महंगा होगा लोन, जानिए EMI कितनी बढ़ने वाली है

इन रेलगाड़ियों का बदला रास्ता

दिनांक 04.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12449 मडगांव-चंडीगढ एक्‍सप्रेस को नई दिल्‍ली-दिल्‍ली जं.-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्‍बाला होकर चलाया जाएगा।
दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्‍सप्रेस को अम्‍बाला–सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-हजरत निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा।
Railway Special Train: लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी डबल डेकर ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी और क्या होगी टाइमिंग
इन रेलगाड़ियों का बदला समय

दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्‍सप्रेस को सुबह 08.35 बजे चलाया जाएगा
दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12057 नई दिल्‍ली -ऊना हिमाचल जन शताब्‍दी एक्‍सप्रेस को 16.05 बजे चलाया जाएगा।
दिनांक 05.05.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 12046 चंडीगढ -नई दिल्‍ली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस को 13.55 बजे चलाया जाएगा।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News