क्या कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं ? ( Can we meet our friends or relatives after getting the Corona virus vaccine ? )
कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है. जिसमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके सरकार द्वारा वैक्सीन लोगों तक पहुँचाने और डोज लगवाने की प्रक्रिया में तेजी से काम किया जा रहा है. लेकिन वैक्सीन को लगवाने को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं तथा कई सवाल होते हैं आज ऐसे ही एक सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद क्या दोस्तों या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं.
वैक्सीन लगवाने के बाद हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं ?
इसके बारे में जानने से पहले आपको जानना होगा कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद हमारे शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ तुरंत एंटीबॉडी नहीं बनती है. उसमें काफी समय लगता है. कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं. यदि आपके शरीर में पूरी तरह से एंटीबॉडी नहीं बन पाई है तो. इसी कारण हमें वैक्सीन लगवाने के बाद भी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने से बचना चाहिएं. लेकिन यदि हमें किसी जरूरी काम से मिलना जरूरी हो तो भी कोरोना वायरस से संबंधित सावधानियों तथा शारीरिक दूरी का विशेषतौर पर ध्यान रखना जरूरी है.
कोरोना वैक्सीन से क्या फायदा होता है ?
कोरोना वैक्सीन से संक्रमण रोकने में मद्द मिलती है. इसके काम करने की तरीके की बात करें, तो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता होती है. कोरोना वैक्सीन हमारे शरीर के कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाँडी तैयार करती है. जिससे हम कोरोना के संक्रमण से बच जाते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या मांसाहारी भोजन से भी इम्युनिटी बढ़ता है ?
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में वैक्सीन के प्रयोग के साथ-साथ लोगों द्वारा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना तथा मास्क का प्रयोग करना भी सहायक सिद्ध हो सकता है. जिससे कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सकता है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.
















