मंगलवार, 7 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव सरकार का सीटों का गणित

शिवसेना को सहयोग करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस के अलावा छोटी पार्टी ने भी अपना हाथ बढ़या है।

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव सरकार का सीटों का गणित

शिवसेना को सहयोग करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस के अलावा छोटी पार्टी ने भी अपना हाथ बढ़या है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), सीपीआई-एम, किसान और वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्लूपी), बहुजन विकास अघाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के विधायक भी उद्धव सरकार के पक्ष में वोट करेंगे।

विज्ञापन

छोटे दलों के साथ आने से महा विकास अघाड़ी को समर्थन करने वाले विधायकों का आंकड़ा 171 तक पहुंच गया है. इसमें शिवसेना के 56, एनसीपी के 54, कांग्रेस के 44, सपा के 2, स्वाभिमानी शेतकारी के एक, बहुजन विकास अघाड़ी के 3 और निर्दलीय 8 विधायक हैं. इसके अलावा एमएनएस, पीडब्लूपी और सीपीआई के एक-एक विधायक भी उद्धव सरकार को वोट देंगे. हालांकि, स्पीकर वोट नहीं कर पाएगा. इसलिए सरकार के पक्ष 170 वोट पड़ सकते हैं।

उद्धव सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट साबित करना है। लेकिन बहुमत का टेस्ट होने से पहले कांग्रेस की तरफ से नयी डिमांड आई है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में पलटी बाजी , अब बनेगी ठाकरे की सरकार

कांग्रेस ने ऐन मौके पर डिप्टी सीएम की मांग कर दी है. कांग्रेस चाहती है कि राज्य में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी डिप्टी सीएम हो. हालांकि कांग्रेस विधायक विजय वाडेत्तिवार ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव में हमें 168 से ज्यादा वोट मिलेंगे।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →