शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भीड़ हिंसा पर मायावती का बयान, कहा- लोगों में दहशत है और..

भीड़ हिंसा पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चिंता व्यक्त की है।

भीड़ हिंसा पर मायावती का बयान, कहा- लोगों में दहशत है और..

भीड़ हिंसा पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर होगा। बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा और जौनपुर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

इन घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि 'यूपी में मॉब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहां की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘’यूपी में माब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहाँ की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इस सम्बंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित/हत्या करने से लोगों में दहशत है। राज्य सरकार ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर है।‘’

https://twitter.com/Mayawati/status/1166566013414072320

उन्होंने बच्चा चोरी के आरोप में हमले की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिये हैं। कड़े निर्देशों के बावजूद इन ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही पुलिस। इन मामलों पर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पीवी रमाशास्त्री का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ जिलों में भीड़ द्वारा बच्चे को उठाने के आरोपों पर लोगों को पीटा गया है। हमने घटनाओं का विश्लेषण किया है। इसमें बच्चे को उठाने का कोई मुद्दा सामने नहीं आया है। ये असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं। इन मामलों में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें : BJP सांसद के विवादित बोल, कहा- पूर्व MP का करतीं थीं चुंबन

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →