Braj Mandal Yatra: पुलिस सुरक्षा में एक ग्रुप नलहड़ मंदिर में करेगा जलाभिषेक, जिला प्रशासन कर रहा लिस्ट तैयार

1
Braj Mandal Yatra: पुलिस सुरक्षा में एक ग्रुप नलहड़ मंदिर में करेगा जलाभिषेक, जिला प्रशासन कर रहा लिस्ट तैयार

Braj Mandal Yatra: पुलिस सुरक्षा में एक ग्रुप नलहड़ मंदिर में करेगा जलाभिषेक, जिला प्रशासन कर रहा लिस्ट तैयार

नूंह: विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा नूंह शहर में दोबारा जलाभिषेक शोभायात्रा निकालने के लिए दिए गए अल्टीमेटम को ध्यान में रखते हुए नूंह शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नूंह नलहड मंदिर पर जलअभिषेक करने के लिए हिंदू संगठनों के कुछ लोगों को परमिशन देने की बात समाने आई है। इसमें जिला प्रशासन कुछ लोगों की एक लिस्ट तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल अभिषेक यात्रा के दौरान केवल 30 से 40 साधु संतों को इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि केवल एक ही ग्रुप मंदिर में प्रवेश कर जल अभिषेक करेगा।

नूंह में हरियाणा पुलिस के 675 अधिकारी व कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए है। तो तीन एचएपी की बटालियन लगाई गई हैं। इसके अलावा अर्ध सैनिक बलों की 12 कंपनियों को तैनात किया गया है। जवान नूंह शहर में हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। शहर में प्रवेश से पहले भी बैरिकेडिंग की हुई है। हर बैरिकेटिंग पर कैमरे से हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के जवान हर वाहन को रुकवा कर उसकी चेकिंग करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। किसी ने जबरन अपने वाहन को नूंह शहर में घुसाने की कोशिश की तो बर्फ वाला नुकीला सुआं टायर पेंचर करने के लिए हर नाके पर पुलिस जवानों के पास रखा हुआ है।

नूंह जिले के अलावा फिरोजपुर झिरका ,बडकली चौक और पुन्हाना में भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। नूंह नलहड महादेव मंदिर से करीब 2 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेटिंग किया हुआ है। केवल स्थानीय लोगों को ही आईडी चेक करने के बाद मंदिर में जाने की अनुमति दी जा रही है। लेकिन मीडिया को मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मीडिया का जमावड़ा भी नूंह जिले में अलग-अलग स्थान पर लगा हुआ है। इसके अलावा आसपास के जिलों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा जैसे साथ लगते राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों से भी डीजीपी हरियाणा लगातार संपर्क में है।

हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों, लाठी – डंडों, जैकेट, हेलमेट के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। ड्रोन से भी नजर रखे जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों से गाड़ियों को उठाने के लिए क्रेन भी मंगवा ली गई हैं। इस बार किसी शरारती तत्वों को उसके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। नूंह हिंसा मामले में अब तक 61 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 292 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 88 लोग इस हिंसा में घायल हुए थे। छह लोगों की जान गई थी। सैकड़ो गाड़ियों को जलाया गया था। लूट व चोरी की वारदात के अलावा आगजनी, बुलडोजर कार्रवाई भी पूरी तरह से चर्चा में रही थी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News