बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BRO में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, जानें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाले सीमा सड़क संगठन (border roads organisation) ने चालक मैकनिकल परिवहन, इलेक्ट्रीशियन सहित 778 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

BRO में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, जानें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाले सीमा सड़क संगठन (border roads organisation) ने चालक मैकनिकल परिवहन, इलेक्ट्रीशियन सहित 778 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ 16 जुलाई 2019 है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने की प्रक्रिया


इच्छुक उम्मीदवार सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं और 16.07.2019 को या उससे पहले कमांडेंट, जीआरईई कैंटर, दिघी कैम्प, पुणे - 411 015 पर भेज सकते हैं।

नौकरी का स्थान: खड़की (महाराष्ट्र)
चयन प्रक्रिया: चयन फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रूपये रखा गया है। 
एससी, एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है।

पदों का विवरण-
 

पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
चालक यांत्रिक परिवहन (साधारण ग्रेड) 388 19900 - 44400 / - रु
इलेक्ट्रीशियन 101 19900 - 44400 / - रु
वाहन मैकेनिक 92 18000 - 39900 / - रु
मल्टी स्किल्ड वर्कर (कुक) 197 18000 - 39900 / - रु
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →