इस पत्थर को तोड़ने से निकलता है खून, यह है राज
जब कोई निर्दयी व्यक्ति को हमें संज्ञा देनी होती है तो हम उसे 'पत्थर दिल' कहते हैं। जिस किसी आदमी के अंदर इमोशन नहीं होता है उसे पत्थर दिल कहा जाता है।
जब कोई निर्दयी व्यक्ति को हमें संज्ञा देनी होती है तो हम उसे 'पत्थर दिल' कहते हैं। जिस किसी आदमी के अंदर इमोशन नहीं होता है उसे पत्थर दिल कहा जाता है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा पत्थर भी है जो अगर कहीं से गिर जाए तो उसमे से खून निकलने लगता है। अगर पहली बाबत कोई इसे देखेगा तो एक बार जरूर डर जायेगा। आइये इस बारें में विस्तार से जानते है।
समुद्री जीव है यह पत्थर
आम पत्थर में जब इंसान का कोई अंग लग जाता है तो उसके शरीर से खून निकलने लगता है। लेकिन इस चमत्कारी पत्थर से खुद खून निकलता है। यह बहुत ही हैरानी भरा पत्थर है। यह पत्थर कोई आम पत्थर नहीं है। बल्कि यह एक समुद्री जीव है। जो हुबहू जो पत्थर की तरह नज़र आता है। इसके टूटते ही इसमें से खून की धारा निकलने लगती है।

दरअसल इस पत्थर का नाम पायुरा चिलियांसिस है। यह चिली और पेरू जैसे देशों के समुद्री तलों में काफी संख्या में पाए जाते हैं। यह पत्थर चट्टानों से चिपके रहते हैं और धीरे-धीरे उसका रूप बन जाता है। देखने में यह पत्थर सामान्य पत्थर की तरह नज़र आते हैं। जब यह टूटता है तो इसका मांस यानि टुकड़ा बाजारों में बेचा जाता है। लोग बड़े चाव से इसे खरीदते हैं।
इस पत्थर की खासियत है कि इसे तोड़ते ही इस पत्थर से खून बहने लगता है। इस वजह से इस पत्थर को 'पीरियड रॉक' भी कहा जाता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम और मुलायम होता है।
यह भी पढ़ें: यूट्यूब स्टार PewDiePie ने छोड़ा यूट्यूब, बताया अजीब कारण

लोग खाते हैं बड़े चाव से
जैसा कि पहले बताया गया है कि यह पत्थर एक समुद्री जीवा है। इसमें इमोशन भी होता है। यह प्रजनन भी करते हैं। इस पत्थर रुपी जीव को पाने के लिए लोग इनकी तलाश करते हैं। आज के समय में इनकी मांग बढ़ती जा रही है। इस जीव से कई डिश बनायीं जाती है।
कुछ लोग इसको कच्चा भी खाना पसंद करते है। जिस वजह से दिनों-दिन इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। दरअसल यह पत्थर एक समुद्री जीव है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।



