गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

BJP का कांग्रेस पर तंज, कहा - 'अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं'

केन्द्र का चुनावी क़िला जीतने के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चल रहे कांग्रेसी नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है।

BJP का कांग्रेस पर तंज, कहा - 'अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं'

केन्द्र का चुनावी क़िला जीतने के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चल रहे कांग्रेसी नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'ये अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं और इस बात को मानते हैं भगवान राम का जन्म-स्थान अयोध्या में है'। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Politics 24

केन्द्रीय वित्त मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली प्रियंका गांधी के मंदिर जाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'जो हिन्दुओं को आतंकवादी मानते थे, वे अब इस धर्म के प्रति अपने समर्पण को दिखाने लगे हैं। आगे उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं और इस बात को मानते हैं भगवान राम का जन्म-स्थान अयोध्या में है'। तंज के ज़रिए उनका इशारा प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा की तरफ़ था। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता मंदिर घूम रहे हैं।

यूपी के मंत्री ने भी घेरा : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिनके पति, मां और भाई ज़मानत पर हों, वे भी 'चौकीदार चोर है' का नारा लगा रही हैं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →