बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BJP ने पूछा, हमारा PM उम्मीदवार मोदी, महागठबंधन का PM दावेदार कौन ?

देश 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनावों की तरफ़ बढ़ रहा है और सियासी पार्टियों का चुनावी अभियान तेज़ होता जा रहा है।

BJP ने पूछा, हमारा PM उम्मीदवार मोदी, महागठबंधन का PM दावेदार कौन ?

देश 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनावों की तरफ़ बढ़ रहा है और सियासी पार्टियों का चुनावी अभियान तेज़ होता जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का चुनावी क़िला फ़तेह करने के लिए सूबे के मुरादाबाद ज़िले में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी को बीजेपी का पीएम उम्मीदवार बताते हुए महागठबंधन के नेताओं से पूछा कि महागठबंधन वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन है?

विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के मुरादाबाद ज़िले में चुनावी हुंकार भरी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन है? हमारे यहां तो तय है कि नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। शाह गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नेतृत्वविहीन जैसा गठबंधन देश का विकास नहीं कर सकता है। विजय संकल्प रैली में अमित ने शाह ने कहा आज मुरादाबाद से ही भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के चुनाव प्रचार की शुरुआत हो रही है। महागठबंधन के पराजय की शुरुआत मुरादाबाद से ही करने का फैसला भाजपा ने किया है।

Amit shah 6
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →