मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भाजपा सांसद गंभीर ने कश्मीर पर अफरीदी को फटकारा, कही ये बात

कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नियंत्रण रेखा का दौरा करने…

भाजपा सांसद गंभीर ने कश्मीर पर अफरीदी को फटकारा, कही ये बात

कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नियंत्रण रेखा का दौरा करने के ऐलान पर उन्हें फटकार लगाई है।

विज्ञापन

बता दें केन्द्र की मोदी सरकार ने हाल ही में राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाया है जिसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे। दौरा करने वाली बात पर गौतम भड़क गए और अफरीदी को लताड़ा।

गंभीर ने ट्वीट किया, "साथियों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी, शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को, शाहिद अफरीदी को शर्मिदा करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद अफरीदी ने बड़ा होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्डन ऑर्डर कर रहा हूं।"

https://twitter.com/GautamGambhir/status/1166709158176931841

वहीं आपको ये भी बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दरअसल, अफरीदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा।" उन्होंने कहा, "कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा।"

अफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद भी पहले ही यह चुके हैं कि वह भी एलओसी का दौरा करेंगे। अफरीदी से पहले पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने मंगलवार को एलओसी के पास के इलाके का दौरा किया था।

नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर पहले चखोटी नाम की जगह तक उनकी इस यात्रा का प्रबंध पाकिस्तानी सेना ने किया था और इसके लिए आमिर ने पाकिस्तानी सेना का आभार भी जताया था।

ये भी पढ़ें : किसिंग सीन को लेकर करण देओल क्यों शरमा गए पापा सनी देओल के सामने

विषयकश्मीर
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →