गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन में खड़े हुए BJP विधायक, कहा- हमारे भाई मुश्किल...

भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित विधायक और उन्नावकांड में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर इस वक्त यूपी की सीतापुर जेल में बंद है।

रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन में खड़े हुए BJP विधायक, कहा- हमारे भाई मुश्किल...

भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित विधायक और उन्नावकांड में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर इस वक्त यूपी की सीतापुर जेल में बंद है। मगर जेल के बाहर भाजपा के विधायक उनके समर्थन में आ गए हैं और कहे रहे हैं कि हमारे आदरणीय हमारे बीच में नहीं है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के हरदोई भाजपा विधायक आशीष सिंह कहते नजर आ रहे हैं, ''ऐसी कठिनाईयों के दौरे से गुजर रहे हैं हम सबके बीच के अपने भाई आदरणीय कुलदीप सिंह सेंगर जी हम सबके बीच में नहीं हैं। किन्हीं कारणों से इसे समय का कालचक्र कहा जाएगा, लेकिन फिर भी हम सब की शुभकामनाएं उनके (कुलदीप सेंगर) साथ हैं। जितनी भी कठिनाईयां हैं, जितना भी समय खराब है… उन सबसे लड़कर निश्चित रूप से आप सबका नेतृत्व करने आप सबके बीच पहुचेंगे।''

रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन में खड़े हुए BJP विधायक, कहा- हमारे भाई मुश्किल...

बता दें कि वायरल वीडियो पिछले महीने की 1 जुलाई का है। वहां आयोजित एक पंचायत कार्यक्रम में भाजपा विधायक आशीष सिंह ने यह बातें कहीं। उन्नाव निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर का होम टाउन भी है, जहां उनपर जून 2017 में एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा।

आपको बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता का पिछले रविवार को ट्रक से गाड़ी टकराने के बाद एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें पीड़िता के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। वहीं पीड़िता और वकील बुरी तरह घायल हो गए। पीड़िता और वकील जिन्दगी और मौत बीच झूल रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुस्लिम कांवड़ लाया तो उसके साथ हुई ये घटना

विषयभाजपा
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →