मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BJP नेता 'सुधांशु त्रिवेदी' का वायरल हो रहा है अश्लील वीडियो, जानें क्या है सच्चाई

इस समय फेसबुक पर BJP नेता 'सुधांशु त्रिवेदी' से सम्बंधित कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो थोड़ा अश्लील है।

BJP नेता 'सुधांशु त्रिवेदी' का वायरल हो रहा है अश्लील वीडियो, जानें क्या है सच्चाई

इस समय फेसबुक पर BJP नेता 'सुधांशु त्रिवेदी' से सम्बंधित कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो थोड़ा अश्लील है। वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक आदमी केवल अंडर बियर में मस्त होकर नाच रहा है। इस वीडियो में एक लड़की भी दिखती है। व्यक्ति शराब पीकर मदमस्त होकर नाच रहा है। सामने शराब की बोतले पड़ी हुई है। यह वीडियो लगभग डेढ़ मिनट का है।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वह BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी है। इस वीडियो को शेयर किया है योगेश पाटिल नाम के शख्स ने। उसने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि 'बिजेपी का नेता बँकॉक मे विकास कर रहा है, जागो अंध भकतो'

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/100007970713707/posts/2440016312940702?sfns=mo

दावा है झूठा, जाने क्या है सच्चाई

हालांकि जब हमने जांच की तो पता चला कि वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वह झूठ है। वीडियो में दिखने वाला शख्स सुधांशु त्रिवेदी नहीं है। फेसबुक पर इस बारें में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

वीडियो

वैसे तो फेसबुक किसी सामान्य पेज को अपने गाइडलाइन्स के खिलाफ बताकर बैन कर देता है। लेकिन जब साफ़ दिख रहा है कि यह वीडियो फेक है और किया जा रहा दावा झूठा है, इसके बावजूद भी न तो फेसबुक ने इस बारें में कोई कार्यवाही की और न ही शेयर करने वाले शख्स के अकाउंट के खिलाफ कोई सख्त निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: क्या हिन्दू इतिहास में गोमांस खाया जाता था?

ऐसा कई बार देखा गया है कि फेसबुक पर ऐसे अश्लील वीडियो को डालके किसी न किसी नेता का MMS बता दिया जाता है। बस होता क्या है कि वीडियो में जो शख्स दिखता है केवल उसका चेहरा थोड़ा समान दिखता है। लोग ऐसे वीडियो को शेयर करने लग जाते हैं। जोकि उस व्यक्ति के चरित्र का एक तरह से हनन होता है।

फेसबुक को चाहिए ऐसे वीडियो को डालने वाले शख्स के खिलाफ कार्यवाही करे जिससे कि किसी नेता या व्यक्ति की समाज में छवि धुमिल न हो।

विषयभाजपा
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →