Bihar Weather AQI Today 30 November IMD rain alert air quality index Patna Begusarai Bhagalpur Muzaffarpur pollution – Bihar Weather AQI: दक्षिण बिहार में बारिश के आसार, पटना सबसे प्रदूषित; 7 शहरों की हवा भी खराब , बिहार न्यूज

10

ऐप पर पढ़ें

Bihar Weather AQI Today: मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार 30 नवंबर को कैमूर और रोहतास जिले में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिलों में छिटपुट पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नहीं है। राज्यभर में पुरवा के कारण हवा में नमी का संचार हो रहा है। इस वजह से अभी ठंड में बढ़ोतरी के आसार बेहद कम हैं।मौसमविदों की मानें तो अगले एक हफ्ते तक पुरवा हवा ही सूबे में प्रभावी रहेगी। इससे रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में दिन में भी थोड़ी उमस की स्थिति बनी रह सकती है।

बुधवार को राज्य के 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं, पटना सहित 12 शहरों का न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। कैमूर में 1.4 डिग्री, बक्सर में 0.9 डिग्री, औरंगाबाद में 0.5 डिग्री, गया में 0.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.6 डिग्री, डिग्री न्यूनतम पारा गिरा। वहीं, किशनगंज में 1.5 डिग्री, फारबिसगंज में 0.8 डिग्री तापमान बढ़ा।

पटना सबसे प्रदूषित, 7 शहरों की हवा भी खराब स्थिति में

बिहार के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में है। गुरुवार को पटना राज्य का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के ऊपर दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब स्थिति में है। इसके अलावा, बेगूसराय, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, राजगीर और छपरा में हवा का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है।

बिहार के विभिन्न जिलों में गुरुवार 30 नवंबर को सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

शहर         एक्यूआई        स्थिति

आरा        340            खराब

बेगूसराय    383            खराब

भागलपुर    309            खराब

छपरा        323            खराब

गया        306            खराब

हाजीपुर    250            अच्छी नहीं

मोतिहारी    257            अच्छी नहीं

मुजफ्फरपुर    318        खराब

पटना        419            बहुत खराब

पूर्णिया    246            अच्छी नहीं

राजगीर    301            खराब

समस्तीपुर         292        अच्छी नहीं

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News