Bihar Weather: न्यू ईयर से पहले बिहार में तेजी से बढ़ी ठंड, पटना समेत 20 जिलों में शीतलहर जैसे हालात

6
Bihar Weather: न्यू ईयर से पहले बिहार में तेजी से बढ़ी ठंड, पटना समेत 20 जिलों में शीतलहर जैसे हालात

Bihar Weather: न्यू ईयर से पहले बिहार में तेजी से बढ़ी ठंड, पटना समेत 20 जिलों में शीतलहर जैसे हालात

Bihar Weather Update: नए साल के आगमन से ठीक पहले बिहार में तेजी से ठंड बढ़ गई है। पछुआ एवं उत्तर पछुआ के प्रचंड प्रवाह से शनिवार को पटना सहित बिहार के 25 जिलों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। 8  से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के चलने और दूसरे दिन भी धूप न निकलने से पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो गए। शनिवार को भी सुबह से कोहरे की चादर में धरती लिपटी रही। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा कोहरे की सघनता शनिवार को थोड़ी कम रही। 

पटना में दिनभर कुहासा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आई। हेडलाइट के भरोसे सड़कों पर वाहन सरकते रहे। पटना, पूर्णिया, गया, भागलपुर सहित अन्य कई शहर ठंड से बेहाल रहे। मोतिहारी और किशनगंज (28 डिग्री) को छोड़कर 25 जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई है। सूबे के 9 शहरों के न्यूनतम तापमान में शनिवार को भी मामूली गिरावट आई। राज्यभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखपुरा में 9.8 डिग्री रहा। 

बादलों के छाए रहने से न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से ऊपर है वहीं दूसरे दिन भी धूप न निकलने से पटना, गया सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

कहां कितना गिरा अधिकतम तापमान

फारबिसगंज में 10.6 , सुपौल में 9.6, दरभंगा में 9.4, सहरसा के अगवानपुर में 8.4 , कटिहार में 7.4, छपरा में 5.5, पटना में 2.7, गया में 1.8, नवादा में 5.4, बांका में 4.7, छपरा में 5.5 डिग्री सहित अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।  

पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 16 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पटना का सबसे कम अधिकतम तापमान है। गया में भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा। भागलपुर में सामान्य से दो डिग्री नीचे अधिकतम तापमान रहा। पूर्णिया में भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा। 

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर    अधिकतम     न्यूनतम 


पटना        16      14.2

गया          16.6   13.2

भागलपुर      20   15.5

पूर्णिया        17.5   15.5

पटना एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट रद्द, 16 विमान देर से आए और गए

शनिवार को कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान सुबह दस बजे के बजाय 9.50 बजे उतरा। इंडिगो के एक विमान को रद्द कर दिया गया। विमान संख्या 6ई255 बेंगलुरु-पटना रद्द रहा। वहीं स्पाइस जेट का विमान एसजी 8721 दिल्ली-पटना साढ़े आठ घंटे की देरी से उतरा। पटना एयरपोर्ट पर कुल 16 विमान देर से उतरे और उड़े। 

तेजस राजधानी 12.30 घंटे देरी से आई, मगध समेत सात ट्रेनें लेट

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का कहर दूसरे दिन भी देखा गया। तेजस राजधानी सहित पटना की सात प्रमुख ट्रेनें देरी से चलीं। तेजस राजधानी 12.30 घंटे की देरी से आई। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे के पश्चिमी एवं मध्य भाग में घना कुहासा रहेगा। शेष भागों में मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल परिसर से लेकर बोगी तक यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ रही है। 

ट्रेनों की लेटलतीफी का हाल

12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस :12.30 घंटे

12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस : 4.30 घंटे

12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस :3.30 घंटे

12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस :2.15 घंटे

20802 मगध एक्सप्रेस  :4.30 घंटे

18623 हटिया एक्सप्रेस :1.30 घंटे

12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस: एक घंटा लेट

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News