शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

बिहार: वैशाली में जमीन विवाद ने उजाड़ा परिवार, ज़हर खाने से सास-बहू समेत तीन की मौत

बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर ज़हर खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर…

बिहार: वैशाली में जमीन विवाद ने उजाड़ा परिवार, ज़हर खाने से सास-बहू समेत तीन की मौत
(फोटो: IANS)

बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर ज़हर खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव का है, जहां इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

मरने वालों में एक सास, उनकी बहू और एक पोता शामिल हैं। परिवार की पोती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक कदम के पीछे पारिवारिक कलह और जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि परिवार का बेटा राहुल लगातार अपनी जमीन बेच रहा था। बताया गया कि गुरुवार को भी वह एक जमीन बेचकर घर से फरार हो गया था। इसी बात को लेकर परिवार में गहरा विवाद हुआ, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी।

स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →