Bihar Top News: भगदड़ के बाद गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले पर रोक, विजयादशमी पर सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को बधाई दी

9
Bihar Top News: भगदड़ के बाद गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले पर रोक, विजयादशमी पर सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को बधाई दी

Bihar Top News: भगदड़ के बाद गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले पर रोक, विजयादशमी पर सीएम नीतीश ने बिहार वासियों को बधाई दी

Bihar Top News: गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेला पर रोक लगा दी गयी है। बीती रात राजा दल पूजा पंडाल में भगदड़ में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने पूजा समितियों की बैठक बुलाई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज जापान दौरे पर जाने वाले हैं। मंत्री तेज प्रताप यादव ने देर रात तक पटना के पूजा पंडालों का भ्रमण किया। पटना समेत राज्य के सभी जिलों में आज रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। मुंगेर में अज्ञात अपराधियों ने बीएमपी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।  24 अक्टूबर 2023 की बिहार की बड़ी खबरें पढ़िए।

Dussehra 2023: पटना का रावण वध होगा खास; नीतीश उतारेंगे राम जी की आरती, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

आज नवरात्रि का दशहरा है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों में आज बुराई के प्रतीक रावण का वध किया जाएगा। पूजा समितिओं और प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। राजधानी पटना में रावण दहन की विशेष तैयारी की गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इसका उद्घाटन करेंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम पांच बजे यह आयोजन होगा। पूरी खबर पढ़ें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को दी दशहरा की बधाई; भाईचारा, सद्भाव बनाए रखने की अपील

आज विजयादशमी का त्योहार धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा की बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने राज्यवासियों को अपना संदेश दिया है। नीतीश कुमार दुर्गा पूजा में खुद भी मां के दर्शन करने पंडालों और मंदिरों में जाते हैं। महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर सहयोगी विजय चौधरी और अन्य के साथ पूजा स्थल पर जाकर माता की आरती उतारी। पूरी खबर पढ़ें।

Video: गोपालगंज हादसे का वीडियो सामने आया, देखिए कैसे मची थी भगदड़, चिल्ला रही थीं महिलाएं

बिहार के गोपालगंज में सोमवार की रात दुर्गा पूजा मेले में भीषण भगदड़ मच गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। इस घटना के बाद गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। भगदड़ का एक वीडियो सामने आया है हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, रावण दहन के दिन बूंदाबांदी के आसार

आज विजयादशमी है और राज्य के विभिन्न जिलों में रावण दहन का आयोजन होने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी दी है।  पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अमुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ओडिशा तट तक फैले इसके प्रभाव से बिहार का मौसम भी करवट ले सकता है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण विजयादशमी पर बारिश की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें।

भगदड़ में 3 मौत के बाद गोपालगंज में शाम 4 बजे के बाद मेला पर रोक, मृतकों की हुई पहचान

सोमवार की रात गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिसमें दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से चार को गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन चौकस हो गया है। पूरी खबर पढ़ें।

देर रात तक दुर्गा पूजा पंडालों में घूमे मंत्री तेज प्रताप, हरी टोपी और लाल चुनरी में समर्थकों संग खिंचवाई फोटो

 बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री और लालू यादव के लाल तेज प्रताप यादव अपनी भक्ति को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने  पूरी आस्था के साथ नवरात्रि में देवी दुर्गा की आराधना की। महानवमी के अवसर पर तेज प्रताप यादव देर रात तक पटना की सड़कों पर घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने कई पूजा पंडालों में जाकर माता रानी के दर्शन किए और आरती उतारी। तेज प्रताव यादव ने दशहरा के अहले सुबह इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जारी किया। पूरी खबर पढ़ें।

दुर्गा पूजा में छुट्टी पर आए बीएमपी जवान की हत्या से हड़कंप; मेला देखने निकला था, बदमाशों ने सिर में मार दी गोली

बिहार के मुंगेर में नवरात्रि के महानवमी के दिन बदमाशों ने एक बीएमपी जवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वह दुर्गा पूजा की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। शाम को मेला देखने निकला था। बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। मृत जवान की पहचान अमन कुमार के रूप में की गयी है। इस हत्या से मुंगेर में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार के प्रमुख शहरों में रावण दहन कहां और कितने बजे है , चेक करिए अपने शहर का जगह और टाइम

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशी इस बार मंगलवार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय हासिल की थी और सीता माता को लेकर वापस आएं थे। ये दिन प्रभु श्री राम की जीत का प्रतीक है। बिहार की राजधानी पटना में बीते 67 वर्षों से रावण वध कार्यक्रम हो रहा है लेकिन इस बार गांधी मैदान में सीमेंटेड पिलर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को खड़ा किया जा रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों में कल किस स्थान पर और कितने बजे रावण दहन होगा, हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें।

सासाराम में नाना के साथ दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहा बच्चा ऑटो के नीचे आया, दबकर मौत

सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के अमवलिया गांव के समीप सोमवार को नाना के संग दुर्गा पूजा मेला देखने आ रहा 5 वर्षीय मासूम बच्चा टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल पीएचसी में लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें।

कृष्ण भक्त है तेज प्रताप, बिना बताए वृन्दावन चला जाता है; बड़े बेटे को लेकर लालू ने क्यों कह दी ऐसी बात?

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लालू ने कहा है कि तेज प्रताप यादव कृष्ण भक्त है। मुझे बिना बताए दोस्तों के साथ वृन्दावन चला जाता है। लालू ने आगे कहा कि मैंने कई बार जहाज से जाने के लिए कहा लेकिन वो मानता ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल का लड़का सब कहां किसी की सुनता है, बेटा है तो कह ही ना सकते हैं।  पूरी खबर पढ़ें।

मधेपुरा में मर्डर, किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी पंचायत के नया नगर टोला में सोमवार रात करीब आठ बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक किराना दुकानदार की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घायल दुकानदार को सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किराना दुकानदार की पहचान रजनी पंचायत के वार्ड 17 नया नगर टोला निवासी स्वर्गीय बाबूलाल हांसदा के पुत्र राजेश हांसदा (35) वर्ष के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें।

मिथिला वासियों के लिए हवाई सफर महंगा क्यों ? नीतीश के मंत्री ने दरभंगा के फ्लाइट किराया पर छलका दर्द

त्योहारों के मौसम में दरभंगा एयरपोर्ट के लिए हवाई किराए में काफी बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली से पटना की तुलना में दरभंगा का किराया ढ़ाई गुणा है। नीतीश सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस पर सवाल खड़ा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डालकर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से पूछा है कि मिथिला वासियों को कबतक महंगे हवाई किराया का बोझ उठाना पड़ेगा। उन्होंने इस पर फिर से विचार करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

प्यार में रोड़ा बना पति को पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या; चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी गौतम कुमार सिंह की अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को जेल भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि मृतक की पत्नी दिव्या सोनाली सिंह और झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के छातागढ़ निवासी कृष्णा प्रसाद की इस हत्याकांड में भूमिका है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।  पूरी खबर पढ़ें।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News