Bihar Today Weather: ठंड से फिलहाल राहत नहीं, अभी स्वेटर से नहीं छूटेगा पीछा, जानिए ऐसा कब तक रहेगा

17
Bihar Today Weather: ठंड से फिलहाल राहत नहीं, अभी स्वेटर से नहीं छूटेगा पीछा, जानिए ऐसा कब तक रहेगा

Bihar Today Weather: ठंड से फिलहाल राहत नहीं, अभी स्वेटर से नहीं छूटेगा पीछा, जानिए ऐसा कब तक रहेगा


ठंड का असर बिहार में अब काफी कम हुआ है। कनकनी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि अभी स्वेटर से छुट्टी से नहीं मिली है। शाम होते अब भी लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। दिन धूप खिलने के बाद राहत महसूस हो रही है। मगर पछुआ हवा ने जीना मुहाल किए हुए है। सात फरवरी तक के लिए मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान सामने आया है।

 

फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पटना: अगले तीन से चार दिनों तक पटना समेत पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मतलब इन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कई जिलों में कोहरे का भी असर दिखेगा। हालांकि इन दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना के मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है। पश्चिम से चलनेवाली ठंडी हवा का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। धूप के छंटते ही ठंड का अहसास बढ़ जाता है।

पछुआ हवा की वजह से ठंड

पछुआ हवा की वजह से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपु और गया समेत कई जिलों का तापमान चार-पांच डिग्री तक लुढ़क गया। हवा में नमी के कारण आसमान में धुंध भी दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ आए बादलों का असर आसामान में देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप खिलने के साथ थोड़ी राहत महसूस हो रही है। शाम होते-होते लोग पूरे गर्म कपड़े में नजर आने लगते हैं।

4-5 डिग्री तक लुढ़का टेम्प्रेचर

बिहार के कई जिलों का अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 22-23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी चार-पांच डिग्री की कमी देखी जा रही है। ये भी 10 डिग्री सेल्सियस पर अटक गया है। सात फरवरी तक भागलपुर में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। हवा की औसत गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। सुबह-शाम अभी हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच फरवरी से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।

पूरे राज्य में सर्दी से परेशानी

कुल मिलाकर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ये हाल सिर्फ बिहार-झारखंड की ही नहीं है बल्कि पूरे देश का मौसम उटपटांगा हो गया है। फिलहाल मौसम शुष्क नजर आ रहा है। पछुआ हवा की वजह से ठंड मुसीबत बनी हुई है। सर्द हवा के कारण गलन अभी और बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में ठंड का अहसास ज्यादा होगा। न्यूनतम तामपान में गिरावट संभव है। न्यूनतम टेम्प्रेचर में गिरावट से सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान में भारी कमी आने से पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट नहीं है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News