Advertising
Home Breaking News Hindi Bihar Samachar: फेसबुक से हुआ प्यार, फिर की शादी, अब बक्सर रेलवे...
Advertising
<

Bihar Samachar: फेसबुक से हुआ प्यार, फिर की शादी, अब बक्सर रेलवे स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

194
Bihar Samachar: फेसबुक से हुआ प्यार, फिर की शादी, अब बक्सर रेलवे स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति


Bihar Samachar: फेसबुक से हुआ प्यार, फिर की शादी, अब बक्सर रेलवे स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

हाइलाइट्स:

  • फेसबुक पर हुआ प्यार फिर हुई शादी
  • रेलवे स्टेशन पर पत्नी को छोड़ कर फरार हुआ पति
  • बक्सर स्टेशन पर रेल पुलिस को सुनाई आपबीती

बक्सर
फेसबुक पर प्यार हुआ और देखते ही देखते यह प्यार शादी तक पहुंच गया। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी करने के बाद पति मारपीट करने लगा। फिर बुधवार को पत्नी को बक्सर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पति फरार हो गया। घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठी महिला पति के आने का इंतजार करती रही। लेकिन उसका पति लौटकर वापस नहीं आया। बाद में बक्सर रेलवे स्टेशन पर भटकती हुई युवती ने मीडिया कर्मियों के सामने अपनी व्यथा रखी। जिसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बक्सर स्टेशन स्थित राजकीय रेल पुलिस थाना भेजा गया। जहां महिला को खाना खिलाने के बाद उसके ससुराल बैरिया, उत्तर प्रदेश भिजवा दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उतर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले विवेक वर्मा नामक व्यक्ति से शादी करने वाली और मूल रूप से यूपी के कुशीनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की रहने वाली महिला प्रगति सिंह ने बताया कि वह तलाकशुदा थी। फेसबुक पर उसकी पहचान विवेक वर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। जान-पहचान के बाद दोनों के बीच नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद दोनों ने बातचीत शुरू कर दी। बातचीत कब प्रेम में बदल गई, पता ही नहीं चला। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। फिर पति उसे लेकर पुणे चला गया।

गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने के लिए सीएम नीतीश को किया था ट्वीट, अब युवक ने बताया प्यार का असली ‘दुश्मन’ कौन
पुणे में नौकरी करता था पति, लॉकडाउन में घर आने के लिए पत्नी को लेकर ट्रेन से निकला था
पीड़िता ने बताया कि पुणे में विवेक एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करने लगे। इसी बीच लॉकडाउन लग जाने की वजह से वे लोग गांव लौटे लेकिन, पुणे-पटना एक्सप्रेस से बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके पति स्टेशन पर ही उसे छोड़कर गायब हो गए। पत्नी ने बताया कि जब कई घंटे बीत जाने के बावजूद जब उनके पति नहीं लौटे तब उसने अपने पति को फोन किया। पति ने कॉल रिसीव की और उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

युवक को अगवा कर हाइवे पर ले गए दोस्त, की जमकर पिटाई, फिर दाग दीं 4 गोलियां

पुलिस ने पीड़िता को उसके ससुराल भिजवा दिया
इसी बीच भटकती युवती पर मीडिया कर्मियों की नजर पड़ी तो पूछताछ की तब महिला ने अपनी सारी व्यथा बताई। बाद में मीडिया कर्मियों के सहयोग से उसे बक्सर राजकीय रेल थाना पहुंचाया गया और थाना अध्यक्ष ने उसकी बात को गंभीरता पूर्वक सुना। पीड़ित महिला ने थाना अध्यक्ष से ससुराल बलिया जाने की इच्छा जताई। जिस पर पुलिसकर्मियों के सहयोग से उसे उसके ससुराल भिजवा दिया।

Advertising

Bihar Samachar: फेसबुक से हुआ प्यार, फिर की शादी, अब बक्सर रेलवे स्टेशन पर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति



Source link

Advertising