सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जवान नें चलती ट्रेन से युवक को बाहर फेका, युवक की हुई मौत: बिहार

जन शताब्दी एक्सप्रेस से एक युवक रांची से गया आ रहा था। इस दौरान पैसों को लेकर युवक की पुलिस से बहस हो गई चश्मदीद बता रहे है की पुलिस के एक जवान नें गुस्से में…

जवान नें चलती ट्रेन से युवक को बाहर फेका, युवक की हुई मौत: बिहार
जन शताब्दी एक्सप्रेस से एक युवक रांची से गया आ रहा था। इस दौरान पैसों को लेकर युवक की पुलिस से बहस हो गई चश्मदीद बता रहे है की पुलिस के एक जवान नें गुस्से में आकर युवक को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों नें युवक की मौत के बाद पुलिस के जवानों की पीटाई कर उनका वीडियो बनाया। यह घटना कोडरमा और गया के बीच हुई थी। आप को बता दें की युवक की पहचान गया के चुन्नू शर्मा के नाम से हुई है। Train Murder यह भी पढ़ें : गंगाजल फ़िल्म में पुलिस द्वारा अपराधियों की आँखों में तेजाब डालना बिहार की सच्ची घटना है पैसे को लेकर हुआ बवाल बताया जा रहा है की ट्रेन में पुलिस नें युवक से टिकट के मामले में बहस की। लोगों नें बताया की युवक के पास टिकट था लेकिन पुलिस उस से पैसे लेना चाहती थी। लेकिन उसनें पैसे देने से मना कर दिया बाद में पुलिस के जवान नें उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया जिसके बाद उसकी गिरकर मौत हो गई। पुलिस डिपार्टमेंट युवक पर ही सवाल उठा रहें है घटना के बाद बिहार पुलिस युवक की मौत के ऊपर अपनी सफ़ाई दे रही है। बिहार पुलिस कह रही है की युवक शराब के नशे में था जब पुलिस नें उससे पूछताछ की तो वह डर गया, पुलिस से बचने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि युवक नें रांची से गया तक का टिकट भी ले रखा था। पुरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग बिहार पुलिस को कठघरे में खडा कर रहे है। वीडियो का लिंक : https://www.facebook.com/newsforsocial/videos/245349112814408/
विषयबिहार
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →