Bihar News Live Updates:मुजफ्फरपुर जंक्शन से डीआरआई ने 3 किलो सोना पकड़ा, मुंगेर में फर्जी दारोगा गिरफ्तार bihar news live updates today 19th april 2022 politics crime education road accident patna nalanda buxar aurangabad nawada araria muzaffarpur sasaram darbhanga supaul purnia

109

Bihar News Live Updates:मुजफ्फरपुर जंक्शन से डीआरआई ने 3 किलो सोना पकड़ा, मुंगेर में फर्जी दारोगा गिरफ्तार bihar news live updates today 19th april 2022 politics crime education road accident patna nalanda buxar aurangabad nawada araria muzaffarpur sasaram darbhanga supaul purnia

Bihar Live Updates: मुजफ्फरपुर जंक्शन से पटना डीआरआई ने तीन किलो सोना पकड़ा। युवक के पास से रेल टिकट व कुछ नकदी मिलने की भी सूचना है। डीआरआई की टीम बरामद सोना लेकर पटना रवाना हो गई। पटना के नौबतपुर में ऑटो चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राथमिक विद्यालय मलाही खंधा स्कूल के पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मुंगेर जिले के धरहरा से पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी वार्ड कमिश्नर का बेटा है। बेगूसराय में दारोगा पद होने की बात लोगों को बताता था। नक्सल प्रभावित लडैयाटांड़ के गोविंदपुर गांव से हुई गिरफ्तारी। पांच वर्षों से वर्दी पहनकर पिस्टल के साथ घूमता था आरोपी। खगड़िया जिले में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग भी घायल हो गए। एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक से हुई कार की टक्कर। मृतक 42 वर्षीय नागेश्वर सिंह बेगूसराय के डंडारी का था रहने वाला। सीतामढ़ी में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने दीवार पर लिखा, मैंने की हत्या। आरोपी ने अपने ससुर को फोन कर कहा- शव ले जाओ। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस। आरोपी घर से फरार।

Tue, 19 Apr 2022 10:16 PM

मुजफ्फरपुर में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला फूल दुकानदार का शव

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के सामने वाले मोहल्ले भाभा नगर से चार दिनों से लापता एक फूल दुकानदार जगन्नाथ साह (45) का शव मंगलवार को मिला। शव भगवानपुर में मुजफ्फपुर-हाजीपुर रेलखंड के किनारे झाड़ियों में पड़ा था। कॉलेज की एक छात्रा को अपने घर की छत से शव दिखा और इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। 

Tue, 19 Apr 2022 09:28 PM

Patna news: गंगा तट से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

राजधानी पटना के दीदारगंज पुलिस ने मंगलवार को गोप घाट के पास से एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा है। बाद में मृतक की पहचान रिकाबगंज का रहने वाला रामजन्म राय का बेटा अनरजीत राय के रूप में हुई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। 

Tue, 19 Apr 2022 09:27 PM

जदयू कार्यालय में फिर शुरू हुआ मंत्रियों का जनता दरबार

प्रदेश जदयू कार्यालय में मंगलवार को फिर से मंत्रियों का जनता दरबार शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन संसदीय कार्य एवं शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी और खाद आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना एवं उसका निपटारा किया। 

Tue, 19 Apr 2022 09:24 PM

साइबर क्राइम के मामले में वाराणसी पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की साइबर क्राइम सारनाथ पर्यटक पुलिस थाना वाराणसी के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को जहानाबाद में छापेमारी कर दिनेश राम नामक कथित जालसाज को गिरफ्तार किया। नगर थाने की पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया व्यक्ति साइबर क्राइम मामले का आरोपित है। जालसाजी कर करीब 17 लाख रुपए हड़प लिए जाने का उस पर आपराधिक  मामला है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उक्त आरोपित की कोर्ट में पेशी की गई और न्यायिक आदेश के आलोक में ट्रांजिट रिमांड पर उसे वाराणसी साइबर क्राइम पुलिस थाना सारनाथ ले जाया गया है।

Tue, 19 Apr 2022 08:24 PM

Patna news: साइंस कॉलेज में दो गुटों के बीच मारपीट

पटना साइंस कॉलेज में मंगलवार को दो गुटों के बीच मारपीट हुई । मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। मारपीट करने वाले छात्र दोनों एक ही विभाग के थे। कॉलेज के छात्रों ने कुछ बहारी लड़को को बुला लिया था। कुछ लड़के लाठी डंडा के साथ पहुच गए थे। घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने प्राचार्य को दी। जिसे पिटाई पड़ी वह प्राथमिकी करने गया था। हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया। 

Tue, 19 Apr 2022 08:22 PM

वैशाली एक्सप्रेस में बेडरोल नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा

सरहसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बेडरोल नहीं मिलने पर मंगलवार को यात्रियों ने हंगामा किया। यह ट्रेन मंगलवार को दिन के 11 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आयी। यहां से ट्रेन में दर्जनों यात्री सवार हुए। यात्रियों ने टीटीई से बेडरोल की मांग की। उन्होंने आपूर्ति शुरू नहीं होने का हवाला देते हुए बेडरोल देने से इंकार कर दिया। इस पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। समस्तीपुर मंडल से चलने वाली 18 महत्वपूर्ण ट्रेनों में अब भी यह सुविधा नहीं मिल रही है।

Tue, 19 Apr 2022 07:46 PM

हॉलीवुड की फिल्म में लीड रोल करने वाली पहली हीरोइन हूं: नीतू चंद्रा

फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना पहुंची नीतू चंद्रा ने हॉलीवुड में अपनी एंट्री को बिहार के लिए सम्मान की बात कही है। कहा कि हाल ही में दो और फिल्में हॉलीवुड की तथा दो बॉलीवुड करी आने वाली हैं। बॉलीवुड के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में कई फिल्मों में काम कर चुकी बिहार की बेटी नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। नीतू ने बताया कि बॉलीवुड में एक्शन व मार्शल आर्ट को आधार बनाकर अमूमन फिल्में नहीं बनती। ऐसे में उनके जैसी लड़की का हॉलीवुड में एंट्री बिहार के लिए गौरव की बात है। कोविड के समय में उन्हें जब काम नहीं था, उस समय अचानक से काम मिल गया।

Tue, 19 Apr 2022 07:24 PM

Kishanganj news: इंडियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

किशनगंज के भगतटोली रोड स्थित इंडियन बैंक शाखा के तत्कालीन मैनेजर अकबर अहमद ने पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अवैध रूप से फर्जी एफडी जारी करने के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अकबर अहमद के विरुद्ध किशनगंज सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। 

Tue, 19 Apr 2022 06:33 PM

Sasaram news: झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

सासाराम के राजपुर प्रखंड क्षेत्र के सुअरा टोला गांव की निवासी श्रीभगवान पासवान की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखे हजारों की संपत्ति राशन, कपड़ा व अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। दो घंटे की अथक प्रयास के बाद आग को काबू किया गया। गृहस्वामी ने बताया कि अगले महीना में पुत्र पुत्री की शादी का तिथि निर्धारित किया गया था। किन्तु आग की चपेट में आने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी यह जानकारी नही हो सकी है।

Tue, 19 Apr 2022 05:59 PM

Bhabhua news: ससुराल से गहने व नकद लेकर भाई के साथ भागी महिला

भभुआ जिले के नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव स्थित ससुराल से अपने भाई के साथ मिलकर गहना, कपड़ा व नकदी लेकर एक महिला फरार हो गई। उक्त मामले में सारंगपुर के अमर बिंद ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी सीमा देवी व उसके भाई चंदन बिंद को आरोपी बनाया है। उसने उनपर गहना व पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया है। 

Tue, 19 Apr 2022 05:55 PM

Patna news: अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के पूर्वी गली स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि इलाज में बरती गई लापरवाही के चलते ही महिला की मौत हुई है। 

Tue, 19 Apr 2022 05:34 PM

हाजीपुर में घर के पास खेल रहे बच्चे का अपहरण, मचा कोहराम

हाजीपुर के महुआ में घर के दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे को एक बाइक सवार दो अपराधी अपहरण कर ले भागे। जानकारी  मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपहरण हुए बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार है और वह प्रिंस राय का पुत्र है।

Tue, 19 Apr 2022 05:20 PM

मुजफ्फरपुर जंक्शन से पटना डीआरआई ने तीन किलो सोना पकड़ा

मुजफ्फरपुर जंक्शन से पटना डीआरआई ने तीन किलो सोना पकड़ा। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक युवक के पास से सोना बरामद किया गया है। युवक के पास से रेल टिकट व कुछ नकदी मिलने की भी सूचना है। डीआरआई की टीम बरामद सोना लेकर पटना रवाना हो गई।

Tue, 19 Apr 2022 04:57 PM

बेगूसराय में चूड़ा मिल में लगी आग, लाखों की क्षति, भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

बेगूसराय जिले के गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर मां शारदे चूड़ा मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चूड़ा मिल से निकलते धुएं के गुबार से आस पास का इलाका छा गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चूड़ा मिल के मालिक रामजी प्रसाद ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है। अभी क्षति का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

Tue, 19 Apr 2022 04:21 PM

Siwan news: सीवान में 14 लीटर देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव के मंगलवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 14 लीटर देशी शराब औऱ दो साइकिल बरामद किया है।

Tue, 19 Apr 2022 04:03 PM

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया ठेला, दुकानदार की बाल-बाल बची जान

बेगूसराय जिले के मंझौल बखरी पथ पर बाजार मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया तथा ठेला चालक की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशवारा निवासी रणधीर सिंह ठेला पर पशुओं के लिए हरा चारा के रूप में मकई के पौधों को लादकर जा रहा था। ठेला अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व ठेले को जब्त कर ओपी आई।

Tue, 19 Apr 2022 03:38 PM

Patna news: नौबतपुर में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना के नौबतपुर में ऑटो चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राथमिक विद्यालय मलाही खंधा स्कूल के पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान शंकर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुडु कुमार के रूप में हुई है। घटना के वक्त ऑटो में ही युवक सो रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Tue, 19 Apr 2022 03:35 PM

बिहार विधान परिषद में जदयू के संजय कुमार सिंह मुख्य सचेतक, भाजपा के दिलीप जायसवाल उप मुख्य सचेतक

भाजपा के दिलीप जायसवाल बने बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक, जबकि जदयू के नीरज कुमार और रीना देवी बनीं सचेतक। विधान परिषद की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य सचेतक जदयू के संजय कुमार सिंह ‘गांधी’ हैं।

Tue, 19 Apr 2022 03:03 PM

Supaul news: मारपीट में नामजद फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल जिले की त्रिवेणीगंज पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मचहा वार्ड 12 में छापेमारी कर मारपीट कांड के नामजद फरार आरोपित सोनू कुमार साह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोनू साह मारपीट कांड का आरोपी है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार की रात गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Tue, 19 Apr 2022 02:44 PM

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले पूर्व जेटीओ को तीन वर्ष की कैद

सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनंत कुमार ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले पूर्व जेटीओ सुदामा सिंह को जालसाजी और धोखाधड़ी के जुर्म में दोषी पाते हुए तीन वर्ष कैद और 10 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है। दोषी सुदामा सिंह भभुआ का रहने वाला है। वह फर्जी प्रमाण पत्र पर बीएसएनएल के औरंगाबाद एक्सचेंज में जेटीओ पद पर नौकरी कर रहा था। फर्जी प्रमाण पत्र पर 18 वर्ष तक नौकरी करता रहा। 

Tue, 19 Apr 2022 02:24 PM

गोपालगंज में तमंचे के साथ डांस करने का वीडियो वायरल

बिहार के गोपालगंज जिले में शादी-समारोह में डांसर के के साथ हाथ में तमंचा लेकर डांस करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड में आयोजित शादी समारोह का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि हथियार के साथ डांस कर रहे युवक की पहचान कृष्णा कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो की पुष्टि होने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस युवक को गिरफ्तार करेगी।

Tue, 19 Apr 2022 02:13 PM

बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जेवर लूटकांड में 4 बदमाश गिरफ्तार

11 अप्रैल की रात्रि स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जेवर छीनने की हुई घटना में पुलिस ने इस कांड में संलिप्त चार बदमाशों को धर दबोचा। वहीं इस कांड के वांछित अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया है कि इस लूटकांड में संलिप्त समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के दियानतपुर पतेलिया निवासी कुंदन कुमार व रंजीत ठाकुर, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी मो. इमरान व दरभंगा सदर थानाक्षेत्र छपकी परही गांव निवासी अजय कुमार उर्फ डायमंड को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट के 228 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुआ है। बदमाशों के पास से तीन मोबाइल भी जप्त किए गए हैं।

Tue, 19 Apr 2022 01:21 PM

सीवान में मस्जिद में तराबी की नमाज पढ़ने को लेकर पत्थरबाजी, एफआईआर

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बैकुंठाछापर गांव में सोमवार की देर शाम तराबी की नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।विवाद के बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी हो गई।जिसमें दस से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद गांव में तनाव कायम हो गया है। पुलिस मामले के बाद गांव में शांति व्यव्यस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार मस्जिद में शाम को नौ बजे के करीब समुदाय के लोग नमाज पढ़ने आये थे। इसी दौरान एक पक्ष लोगों ने अलग-अलग मौलाना से नमाज पढ़ने की बात कही। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताया। दूसरे पक्ष ने 15 दिन से एक ही मौलाना से नमाज पढ़ने का तर्क देने लगे। इसी बीच हाथापाई के बाद दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लगा। एक पक्ष से सगीर अंसारी और दूसरे पक्ष से गफूर मियां ने आवेदन देकर 12 लोगों को आरोपित किया है।पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Tue, 19 Apr 2022 01:00 PM

बेतिया में 51 बोतल बिदेशी शराब सहित एक गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन बेतिया में मंगलवार की सुबह डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से रेल पुलिस ने 51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेल डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एसी टू बोगी के बर्थ संख्या 21 के निचे दो ट्रॉली बैग में रखे 51 बोतल विदेशी शराब सहित एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ब्यक्ति का नाम प्रशांत कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना कुमार(62)वर्ष ग्राम गोविन्दगंज संग्रामपुर, जिला पूर्वी चंपारण हैं। डीएसपी ने बताया कि जप्त शराब मे रॉयल स्टेग 11,बलन्दर प्राइज 26,ब्लैक डॉग 12,सॉ पाइपर 2 है। सभी बोतल 750 एमएल का हैं। छापेमारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर के के सिंह कर रहे थे। जबकि रेल थानाध्यक्ष वीरेन्द्र मांझी,एसआई सुजीत कुमार, पीएसआई राजन साह, आशीष कुमार, एएसआई विजय कुमार प्रसाद,आदिभी इनके साथ थे।

Tue, 19 Apr 2022 09:46 AM

Purnia News: येलो जोन में पूर्णिया, 21 तक हल्की बारिश की उम्मीद

मिनी दार्जिलिंग का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाने और हवा का रुख बदलने के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। हवा का रुख पछिया से पुरबा हो गया है। इसके कारण वायुमंडल में नमी फिर से लौट आयी है। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि पटना से जारी चेतावनी में पूर्णिया को येला जोन में रखा रखा गया है। अगले तीन दिनों तक यहां पर मेघगर्जन और बिजली चमकने की उम्मीद है। कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम में मेघ का घनत्व बढ़ने की उम्मीद है। 21 अप्रैल तक मौसम बूंदाबांदी वाला रहेगा।

 

Tue, 19 Apr 2022 09:03 AM

Buxar News: आज बाल -युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे विधानसभाध्यक्ष

युवाओं को संसदीय परंपरा व नियमों से अवगत कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति रूचि पैदा करने की नियत से मंगलवार को ‘बाल युवा संसद’कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शिरकत करेंगे। 

 

Tue, 19 Apr 2022 09:00 AM

Banka News : एसडीपीओ पर हमला का आरोपी गिरफ्तार

बालू माफिया के खिलाफ विगत दिनों छापेमारी करने गए एसडीपीओ पर हमला करने का एक आरोपी पारस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाराहाट थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पारस यादव की तलाश में पुलिस काफी दिनों से थी। जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस मिर्जापुर में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान एसडीपीओ एवं पुलिस पार्टी पर हमला किया गया था।

Tue, 19 Apr 2022 09:00 AM

Banka News: 73 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बांका जिला के कटोरिया- सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के गड़ूआ के पास पुलिस ने मंगलवार की सुबह वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी से 73 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है । साथ में स्कूटी सवार एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक तस्कर जा रहा है। इसी के तहत वाहन चेकिंग किया गया जिसमें स्कूटी से 73 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। तस्कर की गिरफ्तारी की गई है । पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि झारखंड सेवा शराब लेकर आ रहा था।

Tue, 19 Apr 2022 08:37 AM

Supaul News: गणपतगंज में अपराधियों ने व्यवसाई से लूटे 50 हजार

थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार से बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर एक किराना दुकानदार से 50 हजार रुपए की लूट कर ली। घटना सोमवार रात 8 बजे की बताई जाती है। धरहरा पंचायत के गणपतगंज वार्ड 5 निवासी अजय जायसवाल अपने घर के आगे में अजय किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं।

सोमवार की रात वह किसी काम को लेकर दुकान से बाहर गए हुए थे। दुकान पर उनकी पत्नी राजकुमारी देवी थी। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश  आ पहुंचे और पीड़िता के सिर पर पिस्तौल लगाकर गल्ला की चाबी मांगी। इस बीच चाबी में आनाकानी करने पर जबरन गल्ला तोड़कर 50 हजार रुपए निकाल लिए। घटना के दौरान पीड़ित महिला की चिखपुकार पर पहुंचे कुछ लोगों के साथ भी बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर हाथापाई की और वहां से निकल गए।

 

Tue, 19 Apr 2022 07:59 AM

Siwan News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। बाइक पर पीछे बैठे युवक के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Tue, 19 Apr 2022 07:24 AM

Banka News : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

सुइया पुलिस ने मंगलवार की सुबह सीता ने बालू घाट के समय अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध बालू का कारोबार हो रहा है। इसी को लेकर पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ बरामद किया गया । पुलिस ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक का पता लगाकर उस पर मामला दर्ज कर रही है। साथ ही खनन विभाग को अगली कार्रवाई के लिए लिखित सूचना दी जा रही है।

Tue, 19 Apr 2022 07:03 AM

परीक्षा केंद्रों पर दवाओं के साथ रहेंगे डॉक्टर

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर दवाओं के साथ डॉक्टर रहेंगे। इसके अलावा हर केंद्र पर पानी और ग्लूकोज का इंतजाम करना है। यह निर्देश केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी परीक्षा केंद्रों को दिया है। खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित परीक्षार्थियों पर विशेष ध्यान देना है। ऐसे छात्र और छात्राओं के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई और सीआईएससीई के दसवीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। 

Tue, 19 Apr 2022 07:02 AM

बिहार में पहली बार 11 शहरों में होगा जेईई एडवांस

जेईई एडवांस 2022 की तिथि तय हो गई है। परीक्षा 28 अगस्त को देश के 209 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य में पहली बार पटना सहित 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे। जेईई एडवांस का आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी मुंबई ने बिहार के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News