गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिहार के चुनाव का क्या हाल है?

कोरोना काल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के होने के असार कम लग रहे थे। कोरोना के बढ़ते मामले देशभर में चिंता का विषय है।

बिहार के चुनाव का क्या हाल है?

कोरोना काल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के होने के असार कम लग रहे थे। कोरोना के बढ़ते मामले देशभर में चिंता का विषय है। इस महामारी के बीच चुनाव करवाना जोखिम से भरा है। लेकिन चुनाव को ज्यादा वक़्त तक टालना भी सही नहीं था। आरजेडी, कांग्रेस सहित नौ विपक्षी दलों सहित कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव स्‍थगित करने की मांग जोरों पर थी। वही दूसरी तरफ सत्ताधारी जेडी(यू) और बीजेपी चुनाव तय समय पर कराना के पक्ष में थी। अब साल के अंत तक बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कौन सी पार्टी किसके साथ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
30 06 2020 election1 20455530

देश में फैली महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने गाइडलाइंस जारी की है। जिसके अनुसार चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार इस बार चुनाव के लिए अपना नामांकन ऑनलाइन दाखिल करेंगे। साथ ही चुनावी गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए मास्क का इस्तेमाल करना काफी जरुरी है।

poll

वही चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार वोट पहुंचे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही हाथ साफ करने के लिए वहां सेनेटाइजर, साबुन और पानी की व्यवस्था होना भी अनिवार्य है। मतदान स्थल पर केंद्र और राज्य सरकार की कोविड-19 को लेकर जारी की गई सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। वही चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बिहार के चुनाव हो और पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर न हो , ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वही बार वर्चुअल रैली पर ज्यादा जोरो दिया जा रहा है और जनता को संबोधित करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिए जा रहा है।

यह भी पढ़ें:2020 में उत्तर प्रदेश में नगर पंचायत की संख्या कितनी है ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को होने वाला है। देखना होगा की कोरोना काल के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव क्या रंग लेता है और बिना संक्रमण फैला चुनावी प्रक्रिया पूरी होती है या नहीं। इसी के साथ यह भी देखना दिलचस्प होगा की इस बार भी नितीश कुमार बिहार का दिल जीतने में कामयाब होंगे सत्ता कायम रख पाएंगे या फिर तेजस्वी यादव की रणनीति बिहार की जनता को लुभाने में असरदार सिद्ध होगी।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

विषयबिहार
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →