Bihar Crime: नालंदा में हथियारबंद लुटेरों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट; इलाके में दहशत h3>
Trending Videos
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित कल्याण विगहा स्टेशन रोड के सद्भावना नगर मोहल्ले में बीती रात हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
लूटपाट की यह वारदात श्याम किशोर प्रसाद के घर में हुई। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी शैली देवी अपने पोते-पोतियों के साथ सोई हुई थीं। शैली देवी ने बताया कि रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश बदमाश चैनल गेट का ताला काटकर घर में घुसे। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और कैश व जेवरात के बारे में पूछताछ करने लगे।
पीड़ित शैली देवी के मुताबिक, बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, कर्णफूल और अन्य जेवरात लूट लिए। लूटपाट के दौरान दो बदमाश उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकाते रहे, जबकि तीन अन्य कमरे के अलमारियों, स्टोर और पेटी-बक्सों को खंगालते रहे।
Advertising
पढ़ें: प्रेम प्रसंग मामले में युवक की पिटाई से नाराज RJD विधायक, थाने में घुसकर थाना प्रभारी को लताड़ा; जानें
बताया जा रहा है कि नाग पंचमी के अवसर पर गृहस्वामी श्याम किशोर प्रसाद अपने पैतृक गांव पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसि गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों ने घर में घुसपैठ की। घर में महिला और चार बच्चे ही मौजूद थे।
पीड़िता ने यह भी बताया कि सभी बदमाश स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच थी और कद-काठी सामान्य थी। लूट के बाद लुटेरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसकी रिकॉर्डिंग सीडीआर भी क्षतिग्रस्त कर गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। ग्रिल का ताला काटकर घर में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News