Advertising
Home Top stories Bihar: मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सरकार सख्त, हाई लेवल जांच के आदेश;...
Advertising
<

Bihar: मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सरकार सख्त, हाई लेवल जांच के आदेश; दोषियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

0
Bihar:  मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सरकार सख्त, हाई लेवल जांच के आदेश; दोषियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

Bihar: मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर सरकार सख्त, हाई लेवल जांच के आदेश; दोषियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने की दर्दनाक घटना को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने हादसे में मरीजों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद, पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त

Advertising

श्रवण कुमार ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

उच्च स्तरीय जांच टीम करेगी पूरे मामले की पड़ताल

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तत्काल उच्च स्तरीय टीम गठित कर विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी या प्रबंधन की गलती सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar : चार दिन में MLC का नाम क्यों नहीं तय कर सका पक्ष-विपक्ष? भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंथन ही कर रहे

अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

श्रवण कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन उपायों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावी रहें। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार हर स्तर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कराई जाएगी, ताकि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising