Advertising
Home Top stories Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने...
Advertising
<

Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

0
Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान औराय पंचायत के लाली टोल निवासी पंकज शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मनजीत शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

Advertising

नई बाइक खरीदने नवगछिया गया था युवक

बताया गया कि मनजीत शर्मा मंगलवार को नई बाइक खरीदने के लिए भागलपुर के नवगछिया गया था। बाइक खरीदने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त नई बाइक लेकर आगे चल रहा था, जबकि मनजीत अपनी पुरानी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था।

स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक

इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव के समीप स्टेट हाईवे-58 पर सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मनजीत के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुरैनी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया।

बेटे का शव देखते ही बिलख पड़े परिजन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में नई बाइक आने की खुशी होनी थी, वहां मातम छा गया।

परिजनों ने खड़े ट्रैक्टर को बताया हादसे की वजह

परिजनों का कहना है कि स्टेट हाईवे किनारे ट्रैक्टर को खड़ा नहीं रखना चाहिए था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं बची बेटी; दो महीने पहले की थी लव मैरिज, अब कफन में मिली रूपा

पुलिस ने शुरू की जांच

पुरैनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising