Advertising
Home Top stories Bihar: उप मुख्यमंत्री ने 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया...
Advertising
<

Bihar: उप मुख्यमंत्री ने 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन, नवाचारी किसानों को किया सम्मानित

2
Bihar: उप मुख्यमंत्री ने 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन, नवाचारी किसानों को किया सम्मानित

Bihar: उप मुख्यमंत्री ने 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन, नवाचारी किसानों को किया सम्मानित


मुजफ्फरपुर की ऐतिहासिक धरती पर शनिवार को किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन राज्य के किसानों के लिए प्रेरणा और नवाचार का प्रतीक बनकर उभरा। समारोह की अध्यक्षता बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की। उनके साथ मंच पर सांसद वैशाली वीणा देवी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता तथा कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति रही।

 

Advertising

‘नवाचार से सशक्त हो रहा है किसान वर्ग’

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कृषि सुधारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश के आर्थिक इंजन का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ को अब ‘जय अनुसंधान, जय नवाचार’ से जोड़ दिया गया है। किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक खेती और एफपीओ जैसी योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Election 2025: MP जावेद बोले- BJP ने देश की जनता में नफरत का जहर घोला, कांग्रेस इसे मोहब्बत की दुकान से हराएगी

 




Trending Videos

Muzaffarpur News: Vijay Sinha inaugurated 500 metric ton seed processing unit, honored innovative farmers

2 of 3

उप मुख्यमंत्री ने 500 मैट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन
– फोटो : अमर उजाला


‘बिहार की कृषि विकास यात्रा को मिली रफ्तार’

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए बताया कि जीविका, कृषि रोडमैप और हर खेत तक सिंचाई जैसी योजनाओं ने बिहार के किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दी है। उन्होंने कृषि बजट में चार गुना बढ़ोतरी, जैविक खेती के लिए विशेष पैकेज और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 

बीज प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन और अनुसंधान केंद्र का दौरा

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मुशहरी में 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई और गोदाम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया, जहां जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर लीची उत्पादन की नवीन तकनीकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संदेश के रूप में पौधारोपण भी किया और अहियापुर बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया।

 

किसानों से संवाद में उठीं स्थानीय जरूरतें और सुझाव

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किसान संवाद रहा, जहां स्थानीय किसानों ने सीधे उप मुख्यमंत्री से संवाद किया। नीरज कुमार ने मुजफ्फरपुर को मक्का उत्पादक जिला घोषित करने की मांग रखी, वहीं सोनू निगम कुमार ने परवल की नई किस्म पर शोध कार्य को पंचायत स्तर तक लाने का सुझाव दिया। राजेश रंजन ने प्राकृतिक खेती में गैर रैयत किसानों को प्राथमिकता देने की बात कही और राजू रंजन कुमार ने शेडनेट में खीरा उत्पादन के सफल प्रयोग साझा किए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: उत्तर कोयल नहर परियोजना को मिला नया जीवन, किसानों को मिल रहा मुआवजा; जल्द लगेगा कुटकु डैम में फाटक

 


Muzaffarpur News: Vijay Sinha inaugurated 500 metric ton seed processing unit, honored innovative farmers

3 of 3

उप मुख्यमंत्री ने 500 मैट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन
– फोटो : अमर उजाला


सम्मानित हुए नवाचारी युवा किसान

समारोह में उन युवा किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेती को परंपरा से आधुनिकता की ओर मोड़ा है। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें बिहार की कृषि क्रांति का नायक बताते हुए कहा कि इन नवाचारी युवाओं की सोच और श्रम से बिहार की धरती सोना उगल रही है।

 

अपने संबोधन के अंत में विजय सिन्हा ने किसानों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ें और अपने बच्चों को भी कृषि उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शुरुआत है, जो बिहार को कृषि समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।


बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising