गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

'भारत' फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, जानिए क्या हैं प्रतिक्रियाएं?

बहुप्रतीक्षित सलमान खान की फिल्म आज ईद के मौके पर देश भर में रिलीज़ हो गयी है। फैंस को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था।

'भारत' फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, जानिए क्या हैं प्रतिक्रियाएं?

बहुप्रतीक्षित सलमान खान की फिल्म आज ईद के मौके पर देश भर में रिलीज़ हो गयी है। फैंस को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत की रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ी प्‍लानिंग की थी। मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया है। यह फ‍िल्‍म हिंदी भाषा के साथ साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Bharat 1

यह भी पढ़ें: बंद होने जा रहे हैं टीवी के ये 4 बड़े सीरियल,ये है वजह

यह फिल्म 'भारत', 'सुल्तान' और 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद सलमान और अली अब्बास जफ़र की एक साथ में तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को पहले प्रियंका चोपड़ा ने साइन किया था लेकिन पिछले साल उनके द्वारा निक जोनास के साथ अपनी शादी की वजह से प्रोजेक्ट से निकलने के बाद कैटरीना ने इस फिल्म को साइन किया। इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Bharat 2

सलमान खान और ईद का बहुत पुराना कनेक्शन रहा है। जब भी सलमान खान की कोई फिल्म ईद के मौके पर आती है तो यह सुपरहिट साबित होती है। फिल्म को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाए आनी शुरू हो गयी है। आज के दिन 'भारत' की कमाई कुछ कम रह सकती है क्योकि आज के ही दिन वर्ल्ड कप में भारत का मैच है इससे फिल्म के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है।

वहीं फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फिल्म को पाँच में से चार स्टार दिया है।

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1136003776047865856

वहीं पत्रकार जोगिंदर टुटेजा ने ट्वीट किया, "भारत निराश करती है। उन्होंने कहा, "#भारत - फिल्म # ट्यूबलाइट और # रेस 3 से बेहतर है, लेकिन यह ज्यादा नहीं कह रही है क्योंकि # टाइगरजिंदाहै, # सुल्तान और # बजरंगी भाईजान जैसी बेहतर फिल्में आई हैं। फिल्म में भावनाओं और हास्य के कुछ पल हैं लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं। " उन्होंने इसे दो स्टार दिया है।

https://twitter.com/Tutejajoginder/status/1136189884677230592
https://twitter.com/Tutejajoginder/status/1136190249250410496

वहीं सलमान के प्रशंसकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। सिनेमाघरों में उनके फैंस जश्‍न मना रहे हैं। ट्व‍िटर पर भारत डे के नाम से एक अकाउंट है जिस पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में फैंस जश्‍न मनाते नजर आ रहे हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →