गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में निकली है भर्ती, 439 पदों पर (असिस्टेंट प्रोफेसर) की है ज़रूरत

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में निकली है भर्ती, 439 पदों पर (असिस्टेंट प्रोफेसर) की है ज़रूरत

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। दरअसल, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छूक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
University

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि: 25 मई 2019
  • ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि: 29 जून 2019

पदों की जानकारी

  • कुल असिस्टेंट प्रोफेसर – 439 पद

योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (ब्रॉड - स्पेशियालिटी) – सम्बन्धित स्पेशियलाइजेशन में पोस्ट ग्रेजुएसन  MD/MS/DNB की डिग्री.

आवेदन प्रक्रिया

काशी विश्वविद्याल में प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 29 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट-आउट को आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ 29 जून 2019 तक इस पते पर भेजें - रजिस्ट्रार ऑफिसर, रिक्रूटमेंट एवं एसेसमेंट शेल, होल्कर हाउस, BHU, वाराणसी -221005

आवेदन शुल्क

  • UR, EWSs एवं OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए – रु. 1000/-
  • SC, ST एवं PwDs उम्मीदवारों के लिए - कोई आवेदन शुल्क नहीं।
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →