गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

योगी के बजरंग बली के बाद आजम खान ने लगवाए बजरंग ‘अली’ के नारे

अभी कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ ने इस चुनावी समर में बजरंग बली और ‘अली’ को लेकर विवादित बयान दे दिया था उसके बाद से ही बवाल मचा हुआ था.

योगी के बजरंग बली के बाद आजम खान ने लगवाए बजरंग ‘अली’ के नारे

अभी कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ ने इस चुनावी समर में बजरंग बली और ‘अली’ को लेकर विवादित बयान दे दिया था उसके बाद से ही बवाल मचा हुआ था. अबकी बार इस बजरंग ‘बली’ और ‘अली' की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के नेता ‘आजम खान’ कूद पड़े हैं.

विज्ञापन

असल में रामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आजम खान ने बजरंग ‘बली’ और ‘अली’ का मुदा उठाते हुए बजरंग ‘अली’ के नारे लगावाए. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गये बयान को लेकर भी निशाना साधा.

Politics 11

बजरंग बली और अली वाले मामले में लोगो से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि आपस के रिश्ते को अच्छा करो, अली और बजरंग में झगड़ा मत कराओ, मैं तो एक नाम दिए देता हूं बजरंग अली."

इसके अलावा उन्होंने कहा कि "बजरंग अली तोड़ दो दुश्मन की नली, बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि."

आपको इस बात से अवगत करा दें कि योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर पहले ही भारतीय जनता पार्टी के लिए शिकायत जा चुकी है, अब ये देखने वाली बात होगी कि आजम खान के इस बयान पर क्या बवेला मचता है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →